भारतीय टी20 क्रिकेट के दिग्गज बल्ल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखा दी. श्रीलंका में भारत ए टीम की कप्तानी करते हुए इंडिया ए को चैंपियन बनाया और अब भारत लौटते तिलक ने उसी दिन तेलंगाना टी20 लीग (TG20) में डेब्यू मैच में तूफानी शतक जड़ दिया. तिलक की बल्लेबाजी का यह अंदाज देखकर लगा वैभव का आत्मा उनके अन्दर है. उन्होंने वैभव से भी घातक बल्लेबाजी कर दिखाया है.
6 6 6 6 6…तिलक वर्मा नाम की आई आंधी, ठोक दिया तूफानी शतक
तेलंगाना टी20 लीग (TG20) में तिलक वर्मा मेदक फाल्कन्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं. यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वारंगल वॉरियर्स के खिलाफ खेला गया. जिसमे वारंगल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जिसमें अमन राव पेराला ने मात्र 48 गेंदों में 142 रन की विस्फोटक पारी खेली.
लेकिन इसके जवाब में तिलक ने आग उगल दी. तेलंगाना टी20 लीग (TG20) में डेब्यू मैच में तूफानी शतक जड़ दिया. इस बड़े लक्ष्य के खिलाफ उन्होंने नाबाद 136 रन की धांसू पारी खेली, जो महज 56 गेंदों में आई. इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 14 चौका जड़ा. और इस पारी की मदद से आपनी टीम को 258 रन का बड़ा लक्ष्य भी हासिल कर लिया.
बल्ले के बाद गेंदबाजी में तिलक ने किया चमत्कार
मेदक फाल्कन्स ने 3 विकेट शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया. तिलक ने गेंदबाजी में भी चमत्कार किया उन्होंने 29 रन देकर 2 वक्त चटकाये और पहले मैच में ही ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार अपने नाम किया. उनकी टीम ने उन पर नीलामी में बड़ा पैसा लगाकर ख़रीदा था. 33 लाख रुपये में मेदक फाल्कन्स ने इस लीग में ख़रीदा. वह सबसे महंगे खिलाड़ी थे लिस लीग में और पहले मैच में ही टीम के महंगे खिलाड़ी होने का दाम चुकता कर दिया.
