इतिहास में पहली बार भारत को हराने पर बोले आयरलैंड के कप्तान, भारत को कही ये बात, जीत लिया करोड़ो भारतीय का दिल

कल बेलफास्ट में खेला गया मैच एतिहासिक बन चुका है. आयरलैंड ने पहली बार भारत को हरा दिया है. भारतीय टीम ने 182 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और महज 148 रन पर ऑलआउट हो गयी. आयरलैंड की मुख्य टीम के प्रमुख 6 खिलाड़ी टीम से बाहर रहने के बाद भी यह जीत मिली. पॉल स्टर्लिंग की जगह नए कप्तान लोरकान टकर को कप्तान चुना गया. और इस नए कप्तान ने इतिहास रच दिया. जीत के बाद कप्तान टकर ने क्या कहा आइये जानते है. उन्होंने इस तरह बयान दिया.

इतिहास में पहली बार भारत को हराने पर दिया बयान, जीत लिया भारतीय का दिल

भारत पर आयरलैंड की पहली जीत पर बोले आयरिश कप्तान लोरकान टकर ने कहा कि,

“यह बहुत खास था. लेकिन इसका पूरा श्रेय लड़कों को जाता है. मुझे लगता है कि हमने किसी तरह मैच जीता. बीच में कुछ मुश्किल दौर आए, लेकिन हम डटे रहे. हमने लगन से खेला और कड़ी मेहनत की. और अंत में हमें इसका फल मिला, यह हमारी किस्मत थी.”

कप्तान के रूप में एक और अर्धशतक बनाने पर कप्तान ने कहा- “मुझे नहीं पता क्यों. मुझे यकीन है कि अगले दिन यह रिकॉर्ड टूट जाएगा. लेकिन हां, मेरे लिए शुरुआत अच्छी रही है.”

आयरलैंड कप्तान ने भारत की जमकर की तारीफ़

36 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद वापसी और गैरेथ डेलानी के साथ साझेदारी पर कप्तान ने कहा,

“हां, मुझे लगता है कि भारत ने शुरुआत में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की. वे अपनी लेंथ से बिल्कुल नहीं भटके. वे अपनी लेंथ पर डटे रहे, अच्छे शॉट लगाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था. एक समय तो ऐसा लग रहा था जैसे यह टेस्ट मैच हो. लेकिन मुझे लगता है कि हमने मैच में बने रहने की कोशिश की, साझेदारी बनाई और फिर जब मौके मिले तो उनका फायदा उठाया.”

विश्व चैंपियन भारत को हराने पर बोले कप्तान

आयरलैंड की सबसे बड़ी जीतों में इस जीत का स्थान पर कप्तान टकर ने कहा कि,

“मुझे लगता है कि यह बहुत खास है, खासकर विश्व चैंपियन को उनके घर पर, सीज़न के पहले मैच में, टी20 क्रिकेट में हराना. लेकिन इसका श्रेय लड़कों को जाता है. मुझे लगता है कि हमारे दो डेब्यू खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. मुझे लगता है कि पर्दे के पीछे की सारी मेहनत, क्रिकेट आयरलैंड, सभी की लगन, और यही वजह है कि हम ऐसे नतीजे लाने और सभी का समर्थन करने की कोशिश करते हैं.”

अगले मैच में भारत के खिलाफ जीत कर सीरीज पर कब्ज़ा करेंगे इस कहा कि, “बिलकुल, हाँ! भारत के खिलाफ घर पर सीरीज जीतना बहुत खास होगा। मुझे लगता है कि लड़के पूरी तरह से जोश में हैं.”

ALSO READ:हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, इस खिलाड़ी पर फोड़ा हार का ठीकरा

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...