IND W vs AUS W: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आज आर या पार की लड़ाई में भारत की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया (IND W vs AUS W) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर की घातक पारी के दम पर भारत ने एक बेहतरीन स्कोर खड़ा कर सका.
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत (IND W vs AUS W) को बेहतरी शुरुआत तो मिली लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने मैच को गंवाने नहीं दिया और भारत को हराकर इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपने साथ-साथ साउथ अफ्रीका को भी सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.
हरमनप्रीत ने खेली धुआ धार पारी, जेमिमा से हुई गलती
हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. डेथ ओवरों में उन्होंने मोलिन्यू के एक ओवर में तीन छक्के जड़ दिए. 19.5 ओवर में एलिसे पेरी के हाथों कैच आउट होने से पहले उन्होंने अपनी T20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया (IND W vs AUS W) के खिलाफ लगातार पांचवीं अर्धशतकीय पारी पूरी की. जेमिमाह रोड्रिग्स ने 28 गेंदों पर 34 रन बनाए। उन्होंने 18वें ओवर में रिटायर्ड आउट होकर रिचा घोष को मौका दिया. Deepti Sharma ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को 170 के पार पहुंचाया.
जेमिमाह रोड्रिग्स ने 28 गेंदों पर 34 रन तो बनाये लेकिन भारत के लिए यह पर्याप्त नहीं था जब मिडिल ओवर में बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने खूब सारी गेंदे तो खेली लेकिन टी20 के मुताबिक रन नहीं बना सकी. वही रिचा घोष की बल्लेबाजी आखिरी ओवर में आया केवल एक गेंद खेल सकी. भारत ज्यादा स्कोर नहीं बना सका.
IND W vs AUS W मैच में ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत, भारत का टूटा दिल
IND W vs AUS W के करो या मरो के मैच में भारत को बेहतरीन शुरुआत मिला. ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका महज 4 के स्कोर पर दिया. जॉर्जिया वोल (4) का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद फीबी लिचफील्ड ने बेथ मूनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 50 रन जोड़कर टीम को संभाला. लिचफील्ड ने 25 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाए. कुछ देर बाद ऑस्ट्रेलिया ने 68 रन पर बेथ मूनी (22) का विकेट भी खो दिया.
लेकिन एलिस पेरी ने एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 100 रन जुटाकर मैच भारत से छीन लिया. पेरी ने 38 गेंदों में 8 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली, जबकि गार्डनर ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 53 रन बनाए. भारत के लिए श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए. दीप्ति शर्मा और रेणुका ठाकुर को 1-1 विकेट हाथ लगा.
