आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का अभियान कल मैच में मिली हर ही समाप्त हो गया. रविवार को खेल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये करो या मरो के मुकाबले में भारत को हार मिली और इसी के साथ भारत का टूर्नामेंट समाप्त हो गया. लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को एक बड़ी राहत और खुशखबरी मिली है. बाहर होते टीम ने सीधे एक बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है. आइये जानते है पूरी खबर
पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया भारत
दरअसल, सोमवार को ICC अध्यक्ष और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने ओलंपिक 2028 के लिए नए नियम का खुलासा किया है. ओलंपिक में क्रिकेट के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम का खुलासा कर दिया है. पुरुष और महिला दोनों टी20 इवेंट्स में कुल छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी.
पुरुष वर्ग में अभी तक कोई टीम क्वालिफाई नहीं हुई है, लेकिन महिला वर्ग में चार टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. इसमें भारतीय महिला टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 (LA28) के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है. विश्वकप से बाहर होने के बाद भारतीय महिला टीम के लिए रहत भरी खबर है.
🏏 The road to @LA28 is set for cricket.
The qualification system has been approved, confirming the pathway to the men’s and women’s T20 Olympic tournaments. Read more 👇
@ICC pic.twitter.com/rtVxGN5CgV
— IOC MEDIA (@iocmedia) June 29, 2026
इन 4 टीमों ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की रैंकिंग के आधार पर ओलम्पिक के लिए ICC और IOC ने ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैंड), भारत और दक्षिण अफ्रीका को LA28 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई घोषित कर दिया गया है. अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशियानिया को एक-एक स्थान की गारंटी दी गई थी और इन महाद्वीपों से सर्वोच्च स्थान पर रहने वाली योग्य टीमों ने क्वालिफिकेशन हासिल किया.
पांचवां स्थान मेजबान देश अमेरिका को दिया गया है, लेकिन एक शर्त के साथ अगर 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच किसी भी समय अमेरिका ICC टी20I रैंकिंग में टॉप-15 में नहीं रहता, तो 1 मार्च 2027 को यह स्थान ICC रैंकिंग में अगली सर्वोच्च गैर-क्वालिफाइड टीम को दे दिया जाएगा. छठा और अंतिम स्थान 2027 में होने वाले पहले ICC ओलंपिक क्वालिफायर के जरिए तय होगा, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी.
