भारतीय टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है लेकिन बदलाव के बाद कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया. वह टी20 स्क्वाड का हिस्सा भी नहीं थे लेकिन अचानक उन्हें अब कप्तान बना दिया गया है. लेकिन जिस तरह से पहले आयरलैंड से हार मिली और अब इंग्लैंड से भी उनकी कप्तानी में हार मिल रही है. इसलिए फैंस अब कप्तान श्रेयस की आलोचना भी हो रही है. इस बीच उनकी बहन भी इस बहस में कूद गयी हैं और बचाव किया है.
श्रेष्ठा अय्यर ने अपने भाई के लिए दिया यह बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की हार के बीच उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर (Shrestha Iyer) ने एक पॉडकास्ट में भाई का जोरदार बचाव किया है, जो सोशल मीडिया पर भारी विवाद का कारण बन गया है. उन्होंने एक चैनल FilmyGyan पॉडकास्ट में बयान दिया.
श्रेष्ठा अय्यर ने कहा-
“चीजें हमेशा आपके पक्ष में नहीं जाएंगी. हमारे लिए बोलना आसान है, लेकिन है कि कैप्टन हार रहा है, बस हार रहा है, लेकिन आपको पता नहीं है क्रिकेट इसके परे भी है. आपको पिच नहीं पता कैसा है. आपको पता नहीं कि बॉलिंग पिच है या बैटिंग पिच है. कभी हमने टॉस जीता, कभी टॉस हारा. उसमें बहुत कुछ है. आपको सिर्फ ये दिखता है कि इसका कैप्टेंसी कैसा है. आप वो भी मैचेस देखो, जिनमें वो जीता है एक कैप्टन के तौर पर.”
Shrestha Iyer said, “every captain of India has had done well in their own way. Shubman Gill, Virat Kohli, Rohit Sharma, Sachin Tendulkar all have lost plenty of matches too, but if you keep targeting only Shreyas, then maybe you have some problem with him”. (Filmygyan). pic.twitter.com/xFzbffiVEC
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 9, 2026
श्रेयस से सबको प्रॉब्लम है
श्रेयस अय्यर को लेकर उनकी बहन ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने अभी से रोहित, विराट जैसे महान कप्तान से तुलना करने लगी.
श्रेष्ठा ने कहा, “हर भारतीय कप्तान ने अपने तरीके से अच्छा किया है. शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर. लेकिन इन लोगों ने भी काफी सारे मैच हारे हैं, लेकिन आपको सिर्फ श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर ही बोलते रहोगे तो फिर आप उससे कुछ तो प्रॉब्लम है, अगर आप सिर्फ श्रेयस को ही टारगेट कर रहे हैं.”
ALSO READ:सूर्यकुमार यादव को मिला बड़ा ईनाम, अमेरिका की इस टीम ने सूर्या को किया शामिल!
