क्रिकेट की बात हो तो भारत का नाम ना आये ऐसा हो नहीं सकता है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ 8 बल्लेबाजों की अपनी लिस्ट जारी की है. फिंच ने अपने टॉप 8 में नंबर 1 पर ऐसे खिलाड़ी का चुनाव किया है जिसके बाद फैंस में एक नया चर्चा छेड़ दिया है.
ये टॉप 8 खिलाड़ी बेशक दुनिया के एक से एक महान बल्लेबाज है लेकिन रैंकिंग देखकरहर कोई हैरान है. आइये बताते है फिंच किन 8 खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना और किस नंबर पर रखा है.
एरोन फिंच के टॉप चुनी ऑल-टाइम वनडे के टॉप 8 बल्लेबाज
फिंच ने बिना किसी झिझक के अपनी ऑल-टाइम वनडे की रैंकिंग तैयार की. इस रैंकिंग में सबको चौकाते हुए क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से पहले फिंच ने विराट कोहली को पहले स्थान पर रखा है, जबकि सचिन तेंदुलकर को दूसरा स्थान मिला है. मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉप-3 में जगह नहीं बना सके और उनको पांचवें नंबर पर रखा है.
दोनों खिलाड़ी के रिकॉर्ड देखें तो सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 18,426 रन बनाए हैं, जिनमें 49 शतक शामिल हैं. वहीं विराट कोहली ने 314 मैचों में 14,941 रन और 54 शतक जड़ चुके हैं. फिंच का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट के दबाव और चुनौतियों के बीच विराट की निरंतरता और मैच जिताने वाली पारियां उन्हें वनडे इतिहास का सबसे बड़ा बल्लेबाज बनाती हैं.
रोहित शर्मा टॉप 3 से क्यों किया बाहर
फिंच ने बताया कि विवियन रिचर्ड्स का नाम विकल्पों में सबसे आखिर में आया, इसलिए उन्हें छठा स्थान देना पड़ा. वही रोहित शर्मा को तीन दोहरे शतकों के बावजूद मध्यक्रम और शीर्षक्रम के संतुलन के कारण डिविलियर्स और पोंटिंग से नीचे रखा गया. उन्हें पांचवें स्थान पर रखा है.
फिंच की टॉप 8 रैंकिंग वाली पूरी लिस्ट इस प्रकार है:
1.विराट कोहली
2.सचिन तेंदुलकर
3.एबी डिविलियर्स
4.रिकी पोंटिंग
5.रोहित शर्मा
6.विवियन रिचर्ड्स
7.सनथ जयसूर्या
8.एडम गिलक्रिस्ट
