ईशान किशन ने छोड़ा क्रिकेट? RBI में नौकरी करने पहुंचे ईशान! जानिए कितनी मिलती हैं सैलरी
ईशान किशन ने छोड़ा क्रिकेट? RBI में नौकरी करने पहुंचे ईशान! जानिए कितनी मिलती हैं सैलरी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल ही टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल लेकिन ज़िमबाब्वे में टी20 मैच में बेहतरीन पारी खेली थी. दूसरे टी20 में महज 44 गेंद में 81 रन बनाये थे. लेकिन अचानक से उन्होंने क्रिकेट की जगह अब दसूरी नौकरी करते दिख रहे हैं. ईशान किशन अचानक से क्रिकेट की जगह अपने नौकरी पर फोकस करते दिखे हैं.

क्रिकेट छोड़, सरकारी नौकरी पर लौटे ईशान किशन

दरअसल, ईशान किशन  इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. इस दौरान वे अपनी सरकारी नौकरी पर लौट आए हैं, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वे पटना स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दफ्तर में फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं. गले में RBI का आइडेंटिटी कार्ड भी साफ दिख रहा है.

ईशान किशन RBI में असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए) के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें यह नौकरी 2017 में स्पोर्ट्स कोटा के तहत मिली थी, जब वे महज 18 साल के थे और उभरते हुए क्रिकेटर थे. क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के कारण वे नियमित रूप से ऑफिस नहीं आ पाते, लेकिन जब भी समय मिलता है, वे अपनी ड्यूटी निभाने पहुंच जाते हैं, इस बार भी ब्रेक मिलते ही वे पटना ऑफिस पहुंचे.

लाखो की सैलरी मिलती है ईशान किशन को

दफ्तर पहुंचते ही कर्मचारियों में उत्साह छा गया. कई स्टाफ सदस्यों ने उनके साथ सेल्फी लीं. ईशान की सैलरी की बात करें तो RBI में असिस्टेंट मैनेजर पद पर बेसिक सैलरी करीब 45,000 से 49,000 रुपये के आसपास होती है. भत्तों और अन्य सुविधाओं के साथ ग्रॉस सैलरी 90,000 से 1.15 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. कटौती के बाद इन-हैंड लगभग 75,000 से 90,000 रुपये प्रति माह रहती है. कुछ रिपोर्ट्स में इसे एक लाख रुपये से ऊपर भी बताया गया है.

ALSO READ:अजीत अगरकर की होगी छुट्टी! टीम इंडिया के कोच बनेंगे भारत के नए चयनकर्ता, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...