भारतीय फैंस को लगा बड़ा झटका. आईपीएल में केएल राहुल के साथी खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर बड़ी करवाई हुई है. मंगलवार को पश्चिम बंगाल पुलिस ने बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है. हुगली जिले की मोगरा पुलिस ने उन्हें दमदम क्षेत्र के एमामी सिटी से हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद औपचारिक गिरफ्तारी की गई, मेडिकल जांच कराई गई और चिनसुरा अदालत में पेश किया गया. आइये जानते है क्या है पूरा मामला.
शादी का वादा करके बनाया संबंध
दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर आरोप लगा है. मेडिकल छात्राने आरोप लगाया है कि पोरेल ने शादी का वादा करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए. शिकायत के मुताबिक दोनों का करीब तीन साल का रिश्ता था. परिवारों के बीच शादी की बात भी हुई थी, लेकिन बाद में पोरेल ने दूरी बना ली. छात्रा का आरोप है कि उन्होंने निजी पलों को रिकॉर्ड किया और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी दी..
इसके अलावा हमला, गैरकानूनी नजरबंदी और आपराधिक धमकी के भी आरोप लगाए गए हैं. एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की कई गैर-जमानती धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं. एक कथित घटना दिल्ली में 2 अप्रैल 2026 की बताई गई है, जिसमें पीड़िता को अलग-थलग रखने और खाना न देने का आरोप भी है.
अभिषेक ने दिया यह बयान
कलकत्ता हाईकोर्ट ने जुलाई में पोरेल की तत्काल गिरफ्तारी और उनके मोबाइल, लैपटॉप समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के निर्देश दिए थे कोर्ट का मकसद संवेदनशील सामग्री के प्रसार को रोकना था. पुलिस ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई की.
23 वर्षीय पोरेल घरेलू क्रिकेट में बंगाल के नियमित खिलाड़ी हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारत ए टीम के साथ भी दौरे किए हैं. आरोप सामने आने के समय उन्होंने इन्हें पूरी तरह खारिज किया था और झूठा बताया था. उन्होंने कहा था कि अच्छा खेलने के कारण ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं.
ALSO READ:ODI WORLD CUP 2027 के लिए भुवनेश्वर कुमार ने किया ऐलान, कहा- “मुझे कॉल आता है तो…”
