IND vs SL: हार चुका था भारत तभी इस खिलाड़ी ने पलटा गेम, अचानक 10 विकेट लेकर दिलाई 165 रन की जीत
IND vs SL: हार चुका था भारत तभी इस खिलाड़ी ने पलटा गेम, अचानक 10 विकेट लेकर दिलाई 165 रन की जीत

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की है. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांच दिवसीय मुकाबले में भारत ने श्रीलंका (IND vs SL) को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. यह जीत भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए बहद जरुरी है. गेंदबाज ने इस जीत में अहम् भूमिका निभायी. पहले पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के बाद भी भारत दूसरी पारी में लड़खड़ा गयी.

इस वजह से मिली भारत को जीत वरना हार था तय

IND vs SL मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए. देवदत्त पद्दिक्कल ने शानदार 167 रन की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 82 रन बनाए. ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रन पर सिमट गई. सोनल दिनुशा ने शतक (100) लगाया और निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें और आगे नहीं बढ़ने दिया. बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुतार ने 4 विकेट लिए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके. भारत को 178 रन की बढ़त पहले पारी में ही मिल गयी जो अंतिम में IND vs SL मैच विनिंग साबित हुआ.

IND vs SL दूसरी पारी में भारत हुआ ढेर, हार थी तय इस वजह से मिली जीत

IND vs SL दूसरी पारी में भारत 193 रन पर ऑलआउट हो गया. इस पारी में सबसे ज्यादा ऋषभ पंत ने 66 रन की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. पद्दिक्कल ने 44 रन बनाए. श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला, जो गॉल जैसे स्पिन-फ्रेंडली पिच पर कठिन था. पांचवें दिन श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा शुरू किया.

चौथे दिन वे 84/4 पर थे. कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59) और सोनल दिनुशा (84 के आसपास) ने एक बार फिर भारत के सामने मुसीबत खड़ा किया था. लेकिन मानव सुतार ने दोबारा कहर बरपाया. उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए और पूरे मैच में 10 विकेट (4/76 और 6/55) लेकर हीरो बने. सुतार ने टेलेंडर्स को भी जल्दी आउट कर दिया. श्रीलंका 206 रन पर ऑलआउट हो गई.

ALSO READ:रवींद्र जडेजा ने टीम मैनेजमेंट के ऊपर लगाया आरोप, कहा- “टीम को मेरे ऊपर भरोसा ही नहीं…”

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...