भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर 2026 को होने वाले इन मुकाबलों में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी. अफगानिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है, जिसमें इब्राहिम जादरान कप्तान हैं और राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं.
लेकिन अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है. अब नजरें भारतीय टीम पर हैं कि वह इस सीरीज के लिए किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.
अभिषेक-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, सूर्या की वापसी
टीम इंडिया के संभावित 15 खिलाड़ियों में किनका चयन होगा सबसे पहले युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी एक बार फिर टीम की शुरुआत कर सकती है. दोनों ने हाल के मैचों में ओपनिंग का मौका मिला था व घरेलु पिचों पर वे कहर मचा सकते हैं.
मिडिल ऑर्डर में एक तिलक वर्मा, कप्तान श्रेयस अय्यर को मौका मिलना तो तय है. लेकिन पूर्व काप्तान सूर्यकुमार यादव की वापसी संभव हो सकती है. विश्वकप के बाद सूर्या को कप्तानी छिनने के बाद बतौर खिलाड़ी उनको मौका नहीं दिया गया. कई दिग्गजों का मानना है सूर्या को मौका मिलना चाहिए उन्होंने टीम को बेहतरीन दौर में पहुँचाया एक भी सीरीज नहीं हारे और विश्वकप के साथ कई ट्रॉफी भारत केर नाम किये है .
संजू-ईशान विकेटकीपर, बुमराह बाहर
विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन या ईशान किशन को चुना जा सकता है. ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या की वापसी हो सकती है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी मुश्किल है. अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव के साथ मयंक यादव को मौका मिल सकता है. स्पिनरों में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई जैसे विकल्प मौजूद हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा , मयंक यादव
