"एक भी सीरीज नहीं हारी फिर भी हटा दिया...", सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द, टीम में निकाले जाने पर टूट गये

टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को विश्वकप के बाद अचानक बाहर कर दिया गया. उन्हें टीम में भी नहीं रखा गया और कप्तानी भी छिनी गयी. तब से भारत को नया कप्तान भी मिल गया. लेकिन सूर्या की अभी भी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई. इस बीच उन्होंने इस पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने  कप्तानी और टीम से बाहर किए जाने पर पहली बार खुलकर बात की है. आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में सूर्या ने बताया कि इस फैसले को पचाने में उन्हें करीब डेढ़ महीने लग गए.

सूर्यकुमार यादव ने बताया डेढ़ महीने लगे भूलने में

सूर्यकुमार ने कहा, “मैं करीब डेढ़ महीने तक घर पर बैठकर यही सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है. यह कैसे संभव है? हमने अभी वर्ल्ड कप जीता है.” उन्होंने बताया कि दो साल में एक भी सीरीज नहीं हारी, एशिया कप और टी20 विश्व कप जीता, फिर भी अचानक बदलाव का फैसला समझना मुश्किल था. “जब सब कुछ अच्छा चल रहा था तो बदलाव क्यों? यही मेरे दिमाग में चलता रहता था.”

सूर्या ने कहा- अगले 2 साल तक कप्तानी की तैयारी की थी

सूर्या ने आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगा था कि मैं इस टीम को अगले दो साल तक आगे ले जाने की तैयारी कर रहा हूं- ओलंपिक, एक और टी20 वर्ल्ड कप और फिर आगे की चुनौती. मैंने नहीं सोचा था कि 2026 में ऐसा होगा.’

वही श्रेयस को कप्तानी की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे अच्छे खिलाड़ी, अच्छे इंसान और अच्छे कप्तान हैं, और उन्हें उनसे कोई आपत्ति नहीं.

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया और उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया. इस पर सूर्या ने बताया कि टीम घोषणा से 2-3 दिन पहले चयनकर्ताओं ने फोन कर कहा कि ‘अब आगे बढ़ने का समय है’. उन्होंने कोई विरोध नहीं किया क्योंकि यह उनका स्वभाव नहीं.

ALSO READ:T20 का सबसे बड़ा उलटफेर! साउथ अफ्रीका को नामीबिया ने 18 रन से रौंदा, अकेले लड़ते रहे डेवाल्ड ब्रेविस

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...