अभिषेक-वैभव या अभिषेक-संजू नहीं अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नयी ओपनिंग जोड़ी का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 13 सितंबर से होने वाली है. टीम का ऐलान हो चुका है BCCI ने मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है. इससे पहले भारत आयरलैंड, इंग्लैंड और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ नए कप्तान के साथ सीरीज खेल चुका है. अब भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा. इस सीरीज के लिए कई घातक बल्लेबाज को मौका मिलेगा.

इसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा तथा संजू सैमसन तीनों को जगह मिली है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन तीनों में से कौन से दो खिलाड़ी ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.

अभिषेक-वैभव या अभिषेक-संजू नहीं ये दो होंगे ओपनर?

पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए एक बेहतरीन विकल्प चुना. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में हमने वैभव-अभिषेक तथा संजू-अभिषेक की जोड़ी को ओपन करते देखा है. लेकिन संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को एक साथ ओपनिंग करते हुए अभी तक आजमाया नहीं गया है. दासगुप्ता के अनुसार इस जोड़ी को मौका देना बुरा विकल्प नहीं होगा. इससे पता चलेगा कि ये दोनों मिलकर कितना अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं.

मुझे अभिषेक से कोई दुश्मनी नहीं

दासगुप्ता ने साफ किया कि उनकी बात का गलत मतलब नहीं निकाला जाए. वे किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने की बात नहीं कर रहे. उनका मकसद सिर्फ यह है कि वर्ल्ड कप से पहले हर संभव कॉम्बिनेशन और हर खिलाड़ी को पर्याप्त मौका और खेलने का समय मिलना चाहिए. इससे टीम मैनेजमेंट को यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन सी जोड़ी टीम के लिए सबसे बेहतर काम करती है.

अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज भारतीय टीम के लिए प्रयोग का अच्छा मौका हो सकती है. युवा वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बैटिंग शैली और संजू सैमसन का अनुभव अगर एक साथ काम करे तो टीम को नया विकल्प मिल सकता है.

ALSO READ:कप्तान तिलक वर्मा ने बल्ले से काटा ग़दर, अकेले 169 रन ठोक फाइनल में मारी एंट्री, अर्शदीप की टीम हुई बाहर

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...