6 6 4...वैभव ने सिखाया सिराज को सबक, ईशान ने बल्ले से 111 रन ठोक मचाया कोहराम, पहले दिन खड़ा किया 385/4

चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ जबरदस्त पकड़ बना चूकी है. फाइनल के इस मुकाबले में तिलक वर्मा और ईशान की टीम आपने सामने हुई. कप्तान ईशान किशन की कप्तानी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे ईस्ट जोन ने दिन के अंत तक 79 ओवर में चार विकेट पर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

अभी तक ईशान की कप्तानी में बेहतरीन खेल रही टीम को आज ईशान ने अपनी जबदस्त बल्लेबाजी से मजबूत कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ईशान किशन का शानदार शतक.

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी पारी फिर ईशान का शतक

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर साबित किया कि वे वर्तमान में भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक युवा बल्लेबाज हैं. अभिमन्यु ईश्वरन के साथ ओपनिंग करते हुए उन्होंने महज 14.4 ओवर में 100 रनों की साझेदारी की. वैभव ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी पारी में पांच चौके और छक्के शामिल रहे.

सबसे यादगार पल तब आया जब उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के एक ओवर में 14 रन लूटे. चौका, छक्का और फिर चौका जड़कर उन्होंने सिराज को झकझोर दिया. वैभव की निडर बल्लेबाजी ने ईस्ट जोन को शानदार शुरुआत दिलाई. हालांकि अर्धशतक से महज छह रन दूर रहते हुए चामा मिलिंद की गेंद पर कैच आउट हो गए.

ईशान ने मचाया कोहराम, ठोका नाबाद शतक

वैभव के आउट होने के बाद भी ईस्ट जोन की पारी नहीं रुकी. अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और शिखर मोहन ने 85 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. लेकिन असली कप्तानी पारी ईशान किशन ने पेश की. विकेटकीपर-कप्तान ईशान ने 135 गेंदों पर 111 रन बनाए. उनकी पारी में 14 चौके और एक-दो छक्के शामिल रहे. शुरुआती दबाव झेलने के बाद उन्होंने मजबूती से पारी संभाली और बाद में गति बढ़ाई. कुमार कुशाग्र के साथ उन्होंने नाबाद 144 रनों की साझेदारी की. कुशाग्र ने भी 63 रन बनाए. दोनों ने दिन के अंत तक साउथ जोन के गेंदबाजों को परेशान रखा.

ALSO READ:“पाकिस्तान के खिलाफ़ जीतना…’, पाकिस्तान को रौंदने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया बयान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...