चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईशान की कप्तानी में ईस्ट जोन ने पहले दो दिनों में तिलक की कप्तानी वाली साउथ जोन के खिलाफ पूरी तरह से पकड़ बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे ईस्ट जोन ने पहले दिन के बाद दुसरे दिन खेलने उतरी और 163 ओवर में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान ईशान किशन की शानदार पारी टीम को बहुत मजबूत स्थिति में बना ली हैं.
ईस्ट जोन ने खड़ा किया 708 रन
ईस्ट जोन टीम की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार तरीके से की थी. वैभव ने महज 37 गेंदों पर 44 रन बनाए. उन्होंने मोहम्मद सिराज समेत तेज गेंदबाजों पर हमला बोलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए जबकि शिखर मोहन ने 85 रनों की ठोस पारी खेली. अनुकूल रॉय ने भी 45 रन जोड़े. निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी योगदान देकर स्कोर को 700 के पार पहुंचाया. वही ईशान किशन एक छोर पर इतिहास रचते रहे.
शतक, शतक, तिहरा शतक से चूके ईशान किशन
ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 270 रन बनाए. उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उन्होंने पहले दिन नाबाद शतक ठोका, 111 रन बनाए थे और दूसरे दिन भी धाक जमाते हुए फिर शतक ठोका और दूसरा शतक जड़ दिया . कुमार कुशाग्र ने उनके साथ मिलकर मजबूत साझेदारी की और 101 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. दोनों की जोड़ी ने साउथ जोन के गेंदबाजों को काफी परेशान किया.
ईस्ट जोन की इस पारी ने फाइनल को एकतरफा बना दिया है. 708 रनों का स्कोर घरेलू क्रिकेट में भी बहुत बड़ा लक्ष्य है. अब गेंद साउथ जोन के बल्लेबाजों के पाले में है. तिलक वर्मा के नेतृत्व में टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी.
