IND vs JAP ऐतिहासिक मैच के लिए टीम का हुआ ऐलान, जानिए कौन बना कप्तान, कब खेला जायेगा मुकाबला!

भारत और जापान (IND vs JAP) के बीच क्रिकेट इतिहास का एक यादगार अध्याय लिखा जाने वाला है. BCCI ने बड़ा दिल दिखाते हुए भारत और जापान के बीच एक इंटरनेशनल मुकाबला खेला जायेगा. ऐसा पहली बार हुआ है. दोनों देशों के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. IND vs JAP मुकाबला में जापान के तोचिगी प्रीफेक्चर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा. इस ऐतिहासिक मुकाबले को सुजुकी कप के नाम से जाना जा रहा है, जो भारत-जापान (IND vs JAP) राजनयिक संबंधों के 75वें वर्ष के जश्न का हिस्सा है.

IND vs JAP मैच के लिए टीम का हुआ ऐलान

जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने हाल ही में इस मैच (IND vs JAP) के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कप्तानी केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग करेंगे, जो जापान के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. उन्होंने 54 टी20 पारियों में 1871 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं. टीम में इब्राहिम ताकाहाशी और डेक्लान सुजुकी-मैकॉम्ब जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. भारत वर्तमान में टी20 विश्व कप चैंपियन और नंबर-1 रैंकिंग वाली टीम है, जबकि जापान आईसीसी रैंकिंग में 41वें स्थान पर है.

जापान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई टीम को ही इस मैच के लिए भी चुना है. एशियन गेम्स की तैयारियों का हिस्सा भी है, क्योंकि एशियन गेम्स में क्रिकेट 24 सितंबर से शुरू होगी.

IND vs JAP मैच के लिए जापान टीम का पूरा स्क्वाड

केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंजे, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुडा-नैर्न, वातारू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैकॉम्ब, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा और लचलान यामामोतो-लेक.

भारतीय टीम का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर(कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और युवा वैभव सूर्यवंशी

ALSO READ:एशिया कप फाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला! सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगा भारत! जानिए सबकुछ

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...