IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज पहला मुकाबला दिल्ली में खेला जायेगा. इससे पहले टीम इंडिया में ओपनिंग जोड़ी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्म ये तीनों ही इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं और ओपनिंग के दावेदार हैं. लेकिन सवाल है कि कप्तान अपने IND vs AFG मैच में प्लेइंग इलेवन में किसे बाहर करेंगे. कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल के जवाब में साफ़ कर दिया है.
IND vs AFG मैच में श्रेयस अय्यर ने बताया कौन होगा ओपनर
अय्यर ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों का टीम में होना अपने आप में एक लग्जरी है. वे अपने-अपने विभाग में फ्लॉलैस हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “यह फैसला लेना काफी मुश्किल होने वाला है क्योंकि वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. बाहर बैठे खिलाड़ियों के लिए यह जरूरी है कि मैं कोच के साथ मिलकर उनके साथ बातचीत करूं और उन्हें यह भरोसा दिलाऊं कि चाहे जो हो सही समय आने पर उन्हें उनका मौका जरूर मिलेगा.”
तीन में से एक को भी बाहर रखना है मुश्किल
यह सस्पेंस इसलिए और बढ़ा है क्योंकि तीनों खिलाड़ियों के पास मजबूत दावे हैं. IND vs AFG मैच में अभिषेक शर्मा टी20आई में दुनिया के टॉप ओपनर माने जाते हैं और विस्फोटक शुरुआत के लिए जाने जाते हैं. संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके हैं और अनुभव उनके पक्ष में है. वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में जिम्बाब्वे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है. उन्होंने पहले इंग्लैंड दौरे में भी डेब्यू कर साबित किया था कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार हैं.
टीम मैनेजमेंट के सामने चुनौती यह है कि प्लेइंग इलेवन में सिर्फ दो ओपनर ही जगह पा सकते हैं. एक को बाहर बैठना पड़ेगा या मिडिल ऑर्डर में शिफ्ट करना पड़ सकता है. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओपनिंग जोड़ी क्या होगी, यह मैच से कुछ घंटे पहले ही साफ हो पाएगा.
