भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरा टी20 हारकर तीसरे टी20 में श्रेयस ने टॉस हार चुके है. वेस्टइंडीज ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया है. भारत ने इस बार टीम मेबद्लाव किया है लेकिन फैन्स को एक बार फिर वैभव के लिए इंतजार जारी रहेगा. टीम में बदलाव के बावजूद वैभव को कप्तान ने क्यों मौका नहीं दिया आइये जानते है श्रेयस अय्यर ने इस पर क्या कहा.
टॉस के बाद श्रेयस ने अय्यर ने दिया बयान
टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा. उन्होंने प्लेइंग इलेवन के बारे में बात करते हुए कहा कि,
[पहले बैटिंग करना कितना मुश्किल है?] पिछले मैच में ओस (dew) का बहुत बड़ा रोल था, लेकिन हमने बहुत बढ़िया क्रिकेट खेला। मुझे अब भी लगता है कि हमारे बॉलर्स की प्लानिंग सही नहीं थी, लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है। हमें बस उसे भूलकर आज नए माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरना है। और हाँ, टॉस आपके कंट्रोल में नहीं होता, लेकिन एक प्लेयर और प्रोफेशनल के तौर पर मैं कहूँगा कि जब भी आप मैदान पर उतरें, तो अपना बेस्ट गेम दिखाएँ।
[क्या पहले बैटिंग करते समय आप ज़्यादा अग्रेसिव खेलते हैं?] देखिए, यह ज़रूरी है कि हम जितनी जल्दी हो सके विकेट के हिसाब से खुद को ढालें और उसे समझें, क्योंकि किसी भी दिन यह पता नहीं होता कि विकेट कैसा खेलेगा। इसलिए हम जितनी जल्दी एडजस्ट करेंगे, हमारे लिए उतना ही आसान होगा और हम एक अच्छा स्कोर बना पाएँगे।
[क्या आज टीम में कोई बदलाव है?] हाँ, दो बदलाव हैं। शिवम दुबे की जगह नितीश रेड्डी आए हैं और कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव आए हैं। [ये बदलाव क्यों?] ज़ाहिर है, मैदान के साइज़ और टीम में एक एक्स्ट्रा सीमर की ज़रूरत को देखते हुए—खासकर ओपनिंग के लिए, प्रेशर वाली सिचुएशन में ज़रूरी ओवर डालने के लिए, और विरोधी टीम की बाउंड्री मारने की क्षमता को रोकने के लिए। [कैच पकड़ने की काबिलियत पर] कभी-कभी शानदार कैच देखने को मिलते हैं। तो यह खेल का हिस्सा है, और मैं बस यह चाहता हूँ कि हम कैच छोड़ने के बारे में सोचने के बजाय पूरी तरह से गेम पर फोकस करें।
बता दें, पिछला मैच हारने के बाद और इस मैच के होलकर स्टेडियम भी छोटा है इसलिए अब देखना होगा वेस्टइंडीज को भारत की गेंदबाजी कितनी रोक पायेगी. कुलदीप और शिवम् दुबे को बाहर किया गया है.
दोनों टीम की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी
