IND vs NZ: कप्तान श्रेयस ने बताया क्यों मजबूरन देना पड़ा वैभव को मौका, ओपनिंग नहीं इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी
IND vs NZ: कप्तान श्रेयस ने बताया क्यों मजबूरन देना पड़ा वैभव को मौका, ओपनिंग नहीं इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड), 24 अक्टूबर 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हेगले ओवल में खेले जा रहे इस मैच में ओस (dew) का फैक्टर मुख्य वजह बताया गया। इसी बीच कप्तान श्रेयस ने टीम भी बदल चुकी है. भारतीय टीम में 2 बड़े बदलाव हुए हैं. वही श्रेयस ने बताया है वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका देना पड़ा है.

श्रेयस ने दिया यह बयान, वैभव नहीं करेंगे ओपनिंग

श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा,

“हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जी हां, बिल्कुल। ओस (dew) का होना भी इसकी एक वजह है। हमें रिकवर करने और थोड़ी नींद पूरी करने के लिए थोड़ा समय मिल गया है। मेरे हिसाब से सभी खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं। कुछ खिलाड़ी, जिनमें मैं भी शामिल हूं, मैच के दिन ही अपनी ट्रेनिंग करते हैं। तो, हम अच्छी स्थिति में हैं। आक्रामकता बनाए रखना और पहले मैच में जो चीजें हमने अच्छे से की थीं, उन्हें दोहराना जरूरी है। इसके अलावा, हमें फील्ड पर एक्टिव रहना होगा और यह ध्यान रखना होगा कि सर्कल के अंदर कोई एक्स्ट्रा फील्डर न हो, खासकर आखिरी ओवर में। ईशान चोटिल हैं, इसलिए उनकी जगह वैभव खेलेंगे। मयंक की जगह प्रिंस आए हैं, जो कि बस एक रणनीतिक बदलाव है। वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे (वैभव की बल्लेबाजी स्थिति पर)।”

न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि टीम आत्मविश्वास में है। एडम मिल्ने की जगह जैकब डफी को शामिल किया गया है। सैंटनर ने बताया कि पिछले मैच में थोड़ा कमजोर प्रदर्शन के बावजूद टीम ने अच्छा संघर्ष किया और सीमर्स में रोटेशन किया जा रहा है।

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन।

ALSO READ:वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में मिलेगा मौका! यह खिलाड़ी बाहर

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...