इस बार एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में होना है. एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टी20 फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान समेत कुछ टीमों को बड़ी खुशखबरी मिली है. ये टीमें एशियन गेम्स के सीधे क्वाटर फाइनल में एंट्री मार चुकी है. आइये जानते है कौन टीम किस ग्रुप में है और कौन सी क्वाटर फाइनल में पहुँच चुकी है.
भारत-पाकिस्तान ने मारी क्वाटरफाइनल में एंट्री
भारत और पाकिस्तान समेत टॉप रैंकिंग वाली टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी. पुरुष टूर्नामेंट कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सीडेड टीम का दर्जा मिला है. ऐसे में इन्हें ग्रुप स्टेज खेलने की जरूरत नहीं होगी और ये सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी.
वही बाकी की टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं. ग्रुप बी में हांगकांग (चीन), मलेशिया और ओमान शामिल हैं. दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी. पुरुष टीम का मैच 24 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर को फाइनल के साथ खत्म होगी. सभी मैच कोरोगी एथलेटिक पार्क में होंगे.
पुरुष एशियन गेम्स का शेड्यूल
24 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम जापान, हांगकांग बनाम मलेशिया
25 सितंबर: हांगकांग बनाम ओमान; अफगानिस्तान बनाम नेपाल
26 सितंबर: जापान बनाम नेपाल; मलेशिया बनाम ओमान
28 सितंबर: क्वार्टर फाइनल –
पाकिस्तान बनाम ग्रुप बी की दूसरी टीम.
भारत बनाम ग्रुप ए की दूसरी टीम
29 सितंबर: श्रीलंका बनाम ग्रुप ए विजेता;
बांग्लादेश बनाम ग्रुप बी विजेता
1 अक्टूबर: सेमीफाइनल
3 अक्टूबर: कांस्य पदक मुकाबला और फाइनल
बता दें, भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल में एक-दूसरे से नहीं भिड़ेंगी. दोनों टीम के बीच मुकाबला तभी संभव होगा जब दोनों फाइनल में पहुंचेगी.
