भारतीय टीम अभी अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेल रही. सीरीज में पहले ही भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है और सीरीज अपने नाम कर चुकी है. धर्मशाला और लखनऊ में मिली शानदार जीत के बाद चेन्नई में टीम क्लीन स्वीप करना चाहेगी. लेकिन उसके पहले ही भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. BCCI ने 15 सदस्यीय टीम में एक और खिलाड़ी को जोड़ दिया है. अब 16 सदस्यीय वाली टीम बन चुकी है. BCCI ने गंभीर के करीबी खिलाड़ी को एक बार फिर मौका दिया है.
BCCI ने अचानक इस खिलाड़ी को कराई एंट्री
BCCI ने आज महत्वपूर्ण अपडेट जारी करते हुए गंभीर के करीबी और चहेते तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया है. मैच 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. BCCI के अनुसार, पुरुष चयन समिति ने हर्षित राणा को ODI सीरीज के तीसरे मैच के लिए टीम में जोड़ा है.
राणा ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपनी रिहैबिलिटेशन पूरी कर ली है और अब चेन्नई में टीम के साथ जुड़ गए हैं. राणा हाल ही में घुटने की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं. उन्होंने T20 विश्व कप 2026 मिस किया था, लेकिन अब इंटरनेशनल क्रिकेट के माहौल में वापस लौटने के लिए तैयार हैं.
फैंस भड़के कहा- यह फेवरेटिज्म है
हर्षित राणा को रिहैब से डायरेक्ट टीम इंडिया में एंट्री मिली है. फैंस इस फैसले पर सवाल उठा रहे है और वह चोट के बाद बिना घरेलु मैच खेले इंटरनेशनल मुकाबले में मौका देना फैंस को बात पची नहीं. और सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ फैंस ने लिखना शुरू कर दिया.
No one else had this kind of backing !!
No game needed to prove fitness , directly added to all the squads of odis and t20is
Most likely will play also!Wahh GG 👏aur agarkar ji👏
— Police911💀 (@MukeshGarg0771) June 19, 2026
Selection process these days:
Scouts ❌
Domestic stats ❌
Committee meeting ❌Gautam Gambhir: “Trust me bro.” ✅😂
— VIPI_Cricket_Zone (@VIPI_World) June 19, 2026
ALSO READ:IND vs ENG टेस्ट के लिए हुआ टीम का ऐलान, इस ऑलराउंडर को बनाया गया कप्तान
