IND U19 vs AUS U19: राहुल द्रविड़-वीरेंद्र सहवाग के बेटे को मिला भारतीय टीम में मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान

IND U19 vs AUS U19: BCCI ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीमों का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में भारत-ऑस्ट्रेलिया तीन वनडे मैच और दो मल्टी-डे (फोर-डे) मुकाबले खेले जायेंगे. यह सीरीज सितंबर 2026 में भारत में खेली जानी हैं.

जिसमे IND U19 vs AUS U19 के वनडे मैच राजकोट में, जबकि मल्टी-डे मुकाबले राजकोट और अहमदाबाद में खेले जा सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही घोषित हो चुकी है और भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा टूर्नामेंट होगा.

इस टीम के ऐलान में सबसे बड़ी खबर यह है कि दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे पूर्व भारतीय कप्तान व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे को वनडे स्क्वाड में जगह मिली है.

यह खिलाड़ी बना कप्तान और उपकप्तान

IND U19 vs AUS U19 मैच में भारत के वनडे स्क्वाड की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन चौहान उपकप्तान चुना गया है. मल्टी-डे स्क्वाड में यशवर्धन चौहान कप्तान और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान होंगे. वनडे टीम में विकेटकीपर के रूप में रजत बघेल और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ दोनों शामिल हैं. वही वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को बल्लेबाज के रूप में जगह दी गई है.

सहवाग और द्रविड़ को बेटे को मिला मौका

आर्यवीर सहवाग दिल्ली अंडर-19 के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रन की विशाल पारी खेली थी.. इससे पहले भी उन्होंने डबल सेंचुरी लगाई थी. पिता की तरह आक्रामक स्टाइल वाले आर्यवीर को यह मौका उनके निरंतर प्रदर्शन का इनाम माना जा रहा है.

अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. उन्होंने कर्नाटक अंडर-19 स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है और पहले भी राष्ट्रीय जूनियर टीमों में चुने जा चुके हैं. राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे के रूप में वे पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

IND U19 vs AUS U19 सीरीज में भारतीय U-19 टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल.

मल्टी-डे स्क्वाड: यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव.

ALSO READ:श्रेयस अय्यर को मिली खुशखबरी, एशियन गेम्स 2026 क्वाटरफाइनल में पहुंची भारत-पाकिस्तान की टीम, जारी हुआ पूरा शेड्यूल,

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...