IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज का दूसरा मैच अब 17 तारीख को लखनऊ के इकाना में खेला जाएगा. पहले ODI में भारत ने धर्मशाला में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब IND vs AFG दूसरा मैच बुधवार को खेला जाना अहै जिसके लिए टीम इंडिया 15 तारीख को ही लखनऊ में पहुँच चुकी है. धर्मशाला से लखनऊ आते ही मिजाज भी बदल चुका है लखनऊ की तपती गर्मी में टी में बदलाव भी देखने को मिल सकता है. ऐसे में दूसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन कैसा होगा.
प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, प्रिंस यादव का डेब्यू
IND vs AFG के पहले वनडे मैच में 2 खिलाड़ी का डेब्यू कराया गया. जिसमे गर्नुर बरार और हर्ष दुबे ने डेब्यू किया. वही प्लेइंग इलेवन में प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया था. लेकिन दूसरे वनडे (IND vs AFG) से पहले एक रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्कलोड मैनेजमेंट या हल्की चोट (niggle) के कारण टीम मैनेजमेंट ने एहतियातन उन्हें इस मैच में आराम देने का फैसला कर सकती है. इस लिए लखनऊ मैच में पेसर प्रिंस यादव (Prince Yadav) अपना ODI डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. प्रिंस यादव बेहतरीन गेंदबाजी कर चुके है आईपीएल में. वही अब इद्निया के लिए भी उनका परीक्षा होगा.
इन खिलाड़ी को भी मिलेगा मौका
दूसरे वनडे मैच (IND vs AFG) में भारतीय टीम में ओपनिंग के लिए शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा शुरुआत करने उतरेंगे. वही नंबर 3 पर विकेटकीपर ईशान किशन को मौका मिल सकता है. मिडिल आर्डर में वही नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर जो उपकप्तान है वह खेल सकते हैं. इसके बाद नंबर 5 पर केएल राहुल बल्लेबाजी कर सकते है.
सीरीज जीतने के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, गर्नुर बरार और प्रिंस यादव तेज गेंदबाजी कर सकते है. वही ऑलराउंडर के लिए नितीश कुमार रेड्डी का खेलना तय है.
IND vs AFG दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
