भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा (59 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68 रन) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही भारी बारिश में मैच धुला गया. अब फैंस को IND vs ENG दूसरे मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो मैनचेस्टर में खेला जायेगा.
यहां मौसम कैसा रहता है, यह देखना होगा क्योंकि इंग्लैंड में बारिश हमेशा एक बड़ा फैक्टर रहती है. लेकिन फैंस के लिए एक खुशखबरी इस मैच की टाइमिंग बदल चुकी है.
IND vs ENG दूसरे मैच की बदली टाइमिंग
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में फैंस को टाइमिंग को लेकर कन्फ्यूजन का सामना करना पड़ रहा है. पहला मैच बारिश में धुल जाने के बाद अब सभी की नजरें दूसरे टी20 पर टिकी हैं. लेकिन फैंस को दूसरे मैच में अच्छी खबर ये है कि दूसरा मुकाबला पहले मैच की तरह रात 10 बजे नहीं, बल्कि भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे IST से शुरू होगा.
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई (शनिवार) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने फ्लडलाइट्स वाले मैचों का समय एक घंटा पहले कर दिया है, ताकि टीवी पर ज्यादा से ज्यादा दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकें.
जानिये बाकी मैच कितने बजे खेला जाने है
बता दें, पहला, तीसरा और चौथा T20 — रात 10 बजे IST खेला जाना है. दूसरा और पांचवां T20 — शाम 7 बजे IST खेला जाना है. तारीख की बात करें तो तीसरा मैच: 7 जुलाई — नॉटिंघम, चौथा मैच: 9 जुलाई — ब्रिस्टल पांचवां मैच: 11 जुलाई — साउथम्पटन में खेला जायेगा.
आयरलैंड से मिली हार के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड में वापसी जरुर की है लेकिन बारिश की वजह से अभी भी पहले जीत की तलाश खत्म नहीं हुई. हलांकि बल्लेब्जी में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है.
