आज भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच पहला टी20 मुकाबला शुक्रवार को शाम 6 बजे से खेला जायेगा. भारत की नई टी20 टीम अपने नए कप्तान के साथ उतरेगी. अब भारतीय टी20 टीम श्रेयस अय्यर कप्तानी करते नजर आएंगे. वही कुछ खिलाड़ियों पर भी डेब्यू के लिए नजर है. IND vs IRE के पहले मैच के लिए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कमेंटेर हर्षा भोगले ने प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. उन्होंने इस प्लेइंग इलेवन (IND vs IRE) में अनुभव को महत्व दिया है वही वैभव के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.
वैभव सूर्यवंशी का कटा पत्ता, तिलक की जगह ईशान
आयरलैंड के खिलाफ 26 जून को बेलफास्ट में होने वाले IND vs IRE के पहले टी20 मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चाएं जोरों पर हैं, लेकिन दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर रखा है. भोगले ने IND vs IRE के पहले मैच में ओपनिंग जोड़ी के लिए सफल जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर भरोसा जताया है और वही नंबर 3 पर तिलक वर्मा को मौका नही दिया है. ईशान किशन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए चुना है.
हर्षा भोगले ने अपने यूट्यूब चैनल पर आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम के बारे में कहा कि फिलहाल वर्ल्ड चैंपियन ओपनर्स को ही मौका मिलना चाहिए. उन्होंने साफ कहा,
“अगर वैभव को जगह देने के लिए संजू या अभिषेक में से किसी को ड्रॉप किया गया तो यह उनके साथ नाइंसाफी होगी. वैभव को अभी टीम के साथ रहकर अनुभव हासिल करना चाहिए.”
मिडिल आर्डर में इन्हें दिया मौका, प्रिंस की तारीफ़
मध्यक्रम और लोअर-मिडल ऑर्डर में भोगले ने तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे आक्रामक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी मोड़ पर मैच का पासा पलट सकते हैं. भोगले ने प्रिंस यादव की भी तारीफ की और उन्हें पेस बैट्री का एक बेहतरीन सपोर्ट सिस्टम बताया लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया है. तेज गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध, अर्शदीप, हर्षित को मौका. इस प्लेइंग इलेवन में ‘लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन’ और बैटिंग डेप्थ है.IND vs IRE मैच के इस प्लेइंग-11 में कुल 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल हैं.
हर्षा भोगले द्वारा चुनी IND vs IRE मैच की इंडिया की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह.
ALSO READ:IND W vs BAN W: 6 4 4 4 4…लेडी सहवाग ने मचाया कोहराम, बांग्लादेश की धुलाई, 5 विकेट से जीत
