IND W vs BAN W: ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में आज बांग्लादेश महिला टीम और भारतीय महिला टीम का सामना हुआ. यह मैच दोनों टीम के लिए करो या मर मरो का मुकाबला था. मतलब एक हार और विश्वकप का सफ़र खत्म. लेकिन आज बांग्लादेश ने इस मैच (IND W vs BAN W) में टॉस जीता और बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136/8 का स्कोर बनाया. भारत महिला टीम ने जवाब में लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए 19 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल की दौड़ में अभी भी बनी हुई है.
IND W vs BAN W मैच में खराब फील्डिंग का बांग्लादेश ने उठाया फायदा
IND W vs BAN W मैच में बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने भारतीय टीम की इस खराब फील्डिंग का भरपूर फायदा उठाया. जीवनदानों की बदौलत बांग्लादेश ने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में केवल 1 विकेट खोकर 40 रन कूट डाले, जिसने मैच का रुख बदल दिया.भारत की खराब फील्डिंग इस मैच और पिछले मैच में भी चिंता की सबक रही थी.
इसके बावजूद IND W vs BAN W मैच में बेहतरीन गेंदबाजी से बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 136 रन बनाए. बांग्लादेश की पारी में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से रोका. राधा यादव ने 3 विकेट लिए, श्री चरनी ने 2 विकेट लिए. जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की.
6 4 4 4 4…लेडी सहवाग ने बांग्लादेश की धुलाई, मिली जीत
IND W vs BAN W मैच में भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करने उतरी और ताबड़-तोड़ शुरुआत किया. लेडी सहवाग के नाम से जाने जानी वाली शेफाली ने खूब तबाद-तोड़ बल्लेबाजी की. हलानी स्मृति ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी. उनके आउट होने के बाद शेफाली नेपारी संभाली. और 29 गेंद में 52 रन ठोककर अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद 53 रन पार आउट भी हुई.
ऋचा घोष को ऊपर भेजा गया. लेकिन 10 रन बनाकर जल्द ही आउट हुई. यस्तिका भाटिया ने 23 रन योगदान दिया. अंत में जेमिमा और हरमनप्रीत ने जीत के करीब ले गयी. और हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद योगदान दिया. भारत ने 16.5 ओवर में 5 विकेट पर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. 5 विकेट से जीत हासिल की.
