आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे टक्कर का मुकाबला आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जा रहा है इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया. शुरुआत में भारतीय बल्लेबाजी को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन तेज गति से रन नहीं बना सका. भारत की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 170/4 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली.

6 6 6…कप्तान हरमनप्रीत ने लॉर्ड्स में काटा ग़दर

शेफाली वर्मा और स्मृति ने बेहतरीन पारी खेलकर मैच ठोस शुरुआत दिला दी लेकिन शेफाली के आउट होने के बाद रन गति थोड़ी धीमी पड़ गयी. स्मृति भी रन आउट हुई. इसके बाद जेमिमा और कप्तान हरमनप्रीत ने शुरुआत की. हरमनप्रीत कौर ने मात्र 27 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उन्होंने डेथ ओवरों में आकर मैच का रुख बदल दिया आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया.

भारत ने दिया 171 का लक्ष्य

हालांकि ओवर की पांचवीं गेंद पर एलिसे पेरी के हाथों कैच आउट हो गईं. जेमिमाह रोड्रिग्स ने 28 गेंदों पर 34 रन बनाए और रिटायर्ड आउट होकर रिचा घोष को मौका दिया. Deepti Sharma ने अंतिम गेंद पर चौका लगाते हुए स्कोर 170 तक पहुंचाया.

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत की दरकार है। हरमनप्रीत की तूफानी पारी के बावजूद भारत 170 के पार नहीं पहुंच सका, लेकिन यह स्कोर ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा.

ALSO READ:‘आर या पार’ की लड़ाई में भारत ने जीता टॉस, मैच जीतने के लिए हरमनप्रीत ने की बड़ा बदलाव, दिया बड़ा बयान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...