इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच 4 दिवसीय टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस मैच में रणजी में धूम मचाने वाले आकिब नबी ने श्रीलंका में भी धूम मचा दी है. ध्रुव जुरेल इंडिया ए के कप्तान है पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया के तरफ से 2 बल्लेबाज ने जबरदस्त शतक ठोका. साईं सुदर्शन की 131 और ध्रुव जुरेल की नाबाद 141 रन की पारी की बदौलत इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 452 रन का लक्ष्य देकर पारी घोषित कर दिया.
जवाब में आकिब नबी की बेहतरीन गेंदबाजी से श्रीलंका को 330 रन पर ऑलआउट करके इंडिया ए ने दूसरी पारी की बल्लेबाजी करते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होते 170 रन का लीड ले चुका है.
आकिब नबी ने घातक गेंदबाजी से किया नेस्तनाबूद
गाले में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका ए की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिय. नबी ने पहले ही पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, यश ठाकुर और हर्ष दुबे 2 विकेट लिए. और इंडिया ए को पहली पारी में 122 रनों की विशाल बढ़त दिला दी. आकिब नबी ने अपनी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान किया. वह भारत के अगले जहीर खान साबित हो सकते हैं.
उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट लेकर मध्यक्रम को ध्वस्त किया और मैच को इंडिया ए के पक्ष में मोड़ दिया. उनका यह प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी) में शानदार फॉर्म का नतीजा है, जहां उन्होंने कई मैचों में विकेटों की झड़ी लगाई थी.
इंडिया ए को मिली जबरदस्त शुरुआत
चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले दूसरे पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई. लेकिन साईं सुदर्शन को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. फिर आयुष पांडे और देवदत्त पद्दिकल ने बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली. और खेल खत्म होने से 48 रन बिना विकेट के बना चुकी थी. इस रन की मदद से इंडिया ए ने 170 रन की लीड ले चुका है. भारत कल जल्दी श्रीलंका को बल्लेबाजी देकर आउट करना चाहेगा.
ALSO READ:अब चाह कर भी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं रोक सकते श्रेयस अय्यर, हार हाल में कराना होगा डेब्यू
