IND W vs PAK W: पहले बल्ले से पाकिस्तान को पिटा, फिर शर्मा जी की बेटी ने मचाया कोहराम, पाकिस्तान को 64 रन से चटाया धुल
IND W vs PAK W: पहले बल्ले से पाकिस्तान को पिटा, फिर शर्मा जी की बेटी ने मचाया कोहराम, पाकिस्तान को 64 रन से चटाया धुल

आईईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज के सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेला गया. भारत ने इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचा और पाकिस्तान को एकतरफा 64 रनों से हरा दिया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवरों में 6 विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तानी टीम 17 ओवर में मात्र 106 रन पर सिमट गई. इस मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और विश्वकप का उच्च स्कोर भी बनाया.

स्मृति मंधाना ने जमकर की बल्लेबाजी, ऋचा ने मचाया तूफ़ान

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के तरफ से शुरुआती झटके लगे. शेफाली वर्मा बहुत जल्दी आउट हुई उसके बाद ही जेमिमा रोड्रिग्स भी आउट हो गयी. इसके बाद स्मृति मंधना और कप्तान हरमनप्रीत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और विकेट को संभाला. स्मृति ने तबाद तोड़ बल्लेबाजी की. 44 गेंद में 68 रन की पारी खेली 2 छक्के भी लागए. वही हरमनप्रीत ने 35 गेंद में 36 रन योगदान दी. वही टीम इंडिया के लिए रिचा घोष ने बेहतरीन फिनिश किया ताबड़ तोड़ खेलते हुए उन्होंने 200 के स्ट्राइक से 17 गेंद में 34 रन बनाया. और भारत ने 171 रन का लक्ष्य दिया.

दीप्ती शर्मा ने गेंदबाजी में फाइफर लेकर मचाया हाहाकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने बेहतरीन और तेज शुरुआत दी. लेकिन जब दीप्ती शर्मा गेंदबाजी करने उतरी सारा मैच का रुख ही बदला दिया. पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने 41 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज दबाव में टिक नहीं सके.दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी की. दीप्ति ने 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट झटके और पाकिस्तानी मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया. श्री चारानी ने भी 3 विकेट लेकर भारत की जीत इ योगदान दिया. पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई. दीप्ती की बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ मैच चुना गया है.

ALSO READ:IND W vs PAK W, TOSS: पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से किया इंकार, हरमनप्रीत ने कहा- हम क्रिकेट खेलने आये…

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...