PAK vs ENG: लॉर्ड्स में पाकिस्तान ने कटाया नाक, महज 2 बल्लेबाज ने छुआ दहाई का आंकड़ा, 110 पर पूरी टीम हुई ऑलआउट

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में चल रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान एक बार फिर बल्लेबाजी में पूरी तरह धराशायी हो गया. पहला टेस्ट इनिंग्स और 103 रनों से हारने के बाद पाकिस्तान टीम दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान का बुरा हाल हो चुका है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे. जिसके जवाब में पाकिस्तान एक बार फिर बुरी तरह से एक्सपोज हुई है.

इस बार पाकिस्तान 110 रन पर ऑल आउट हो गयी. टीम आधा दिन भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी. और पूरी टीम महज 38वें ओवर में ही पाकिस्तान की पहली पारी सिमट गयी.

इंग्लैंड के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम हुई खत्म

पहले दिन इंग्लैंड ने 290 रन बना सकी थी. जिसमें जॉर्डन कॉक्स (55) और जेमी स्मिथ (61) ने मुख्य योगदान दिया. पाकिस्तान की गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास ने 4 विकेट लिए. जवाब में पाकिस्तान की पारी शुरू होते ही संकट में आ गई. डे-2 के दूसरे सत्र में पाकिस्तान 110 पर ऑलआउट हो गयी और इंग्लैंड से लगभग 180-181 रन पीछे चल रहा है. ऑली रॉबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके जोफ्रा आर्चर ने भी 3 विकेट लिए जोश टंग ने 2 विकेट चटकाए.

महज 2 बल्लेबाज छू सके दहाई का आंकड़ा

पाकिस्तान के बल्लेबाजों में सिर्फ आजान अवाइस ही टिक पाए. उन्होंने 102 गेंदों में 46 रन बनाए, लेकिन अंत में रॉबिन्सन के हाथों आउट हो गए. बाबर आजम सिर्फ 8, शान मसूद 1, अब्दुल्ला शफीक 5, सऊद शकील 16 और मोहम्मद रिज़वान 7 रन ही बना पाए. टेलेंडर्स भी जल्दी आउट हो रहे हैं. इमाम-उल-हक बल्लेबाजी नहीं कर पाए.

पहले टेस्ट में मिली थी बुरी हार

पहली टेस्ट में भी पाकिस्तान दोनों पारियों में 171 और 135 पर आउट हो गया था. अब लॉर्ड्स पर भी वही कहानी दोहराई जा रही है. इंग्लिश पेसरों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आ रहे हैं. पिच पर मदद मिल रही है और रॉबिन्सन की सटीक गेंदबाजी ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है.

ALSO READ:PAK vs ENG: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को मैच रोकने की दी धमकी! बीच मैच में गरमाया महौल, फिर झुका पाकिस्तान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...