Shreyas Iyer: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैच की सीरीज में आयरलैंड ने क्लीनस्वीप कर दिया गया. भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला आयरलैंड ने 154 रन बनाया. इसके जवाब में भारतीय टीम की पूरी टॉप आर्डर बल्लेबाजी ही फ्लॉप हो गयी. तिलक वर्मा ने अकेले लड़ाई जरुर लड़ी लेकिन यह पर्याप्त नहीं हुआ. हालाँकि हर्षित राणा ने मैच को अंतिम ओवर में ले गये. लेकिन जीत नही नसीब हुआ 1 रन से हार मिली.
इस हार से निराश कप्तान श्रेयस (Shreyas Iyer) ने पोस्ट मैच में जब बात करने उतरे तो उन्होंने हार की वजह बाताया. आइये जानते है अपने स्टेटमेंट में श्रेयस ने कौन सी बात कही और किन्हें हार का जिम्मेदार बताया.
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने हार पर दिया बयान
अपनी कप्तानी (Shreyas Iyer) की मुश्किल शुरुआत के बाद सीरीज़ हारने पर श्रेयस ने कहा कि,
“सच कहूँ तो, यह सीरीज़ बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन उनकी तारीफ़ करनी होगी कि उन्होंने कैसा खेला. मुझे लगता है कि आयरलैंड की टीम ने प्रोफ़ेशनलिज़्म दिखाया और उन्हें पिच के बर्ताव का बहुत अच्छा अंदाज़ा था; उनकी फ़ील्डिंग भी ज़बरदस्त थी. इसलिए उन्हें शानदार जीत के लिए बधाई.”
श्रेयस ने इन्हें ठहाराया हार का जिम्मेदार
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने पहले हार के बाद उनकी टीम ने इस मैच के लिए क्या गलतियों से नहीं सिखा इस पर कहा कि,
“बिल्कुल. मुझे लगता है कि आज हमारे गेंदबाज़ों ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया. लेकिन हमारी बल्लेबाज़ी थोड़ी कमज़ोर रही. हम पिच के बर्ताव को समझने और सिंगल्स को डबल्स में बदलने में थोड़े पीछे रह गए. मुझे लगता है कि उस मामले में उन्होंने निश्चित रूप से हमें पीछे छोड़ दिया.”
[डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों पर] “बिल्कुल, जैसा कि मैंने पहले कहा, प्रिंस के पास IPL का अच्छा अनुभव है और वह उसी लय को यहाँ भी लेकर आए हैं. गेंदबाज़ी के मामले में उनके अपने विचार और योजनाएँ होती हैं. लेकिन उनका और सूर्यांश का जो रवैया और अप्रोच था—मतलब, यह सूर्यांश का पहला मैच था, लेकिन हाँ, वह निश्चित रूप से इससे सीखेंगे.”
[आयरलैंड आने के लिए धन्यवाद और] “बहुत-बहुत धन्यवाद। यहाँ आना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है.”
ALSO READ:IND W vs AUS W: टूट गया 140 करोड़ भारतीय का दिल, जेमिमा की गलती से भारत विश्वकप से बाहर, मिली हार
