भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज बेलफास्ट के मैदान आयरलैंड में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया. इस मैच में सभी की निगाहें महज 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थी. वह सबसे कम उम्र के खिलाड़ी डेब्यू करने वाले बन सकते थे. लेकिन इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अपने प्लेइंग इलेवन से उनको बाहर रखा.
आखिरिकार उनका डेब्यू नहीं हो सका. इस मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया है. वही उन्होंने प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को क्यों बाहर रखा इसका भी खुलासा किया है.
श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को जानबूझ कर किया बाहर?
पहले मैच में टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन के बारे में बात की. जब उनसे पुछा गया कि वैभव सूर्यवंशी को बाहर क्यों रखा. इस पर जवाब दिया. वही साथ में कई सवाल का जवाब दिया.
[टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग चुनने पर] “हम पहले फ़ील्डिंग करेंगे. पिच अच्छी लग रही है. हाँ, यह हमारे लिए नई पिच है, और हममें से ज़्यादातर खिलाड़ी यहाँ पहली बार खेल रहे हैं. इसलिए, हालात, माहौल और पिच को ध्यान में रखते हुए, हमने पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया है.”
[भारत के वर्ल्ड कप टाइटल को बचाने की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि, “बिल्कुल. हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान देंगे, और आख़िरी लक्ष्य वही है. लेकिन अभी, हम आयरलैंड में हैं, आयरलैंड के ख़िलाफ़ खेल रहे हैं, और एक-दूसरे से बेस्ट परफ़ॉर्मेंस निकलवाने की कोशिश कर रहे हैं. ”
श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
श्रेयस नेअपनी कप्तानी की बात करते हुए कहा, “मैं हमेशा कहता हूँ कि चीज़ों को मुश्किल नहीं बनाना चाहिए. उन्हें जितना हो सके आसान रखना चाहिए. मेरा मतलब है कि आपको बस वर्तमान में रहना चाहिए और अतीत या भविष्य के बारे में ज़्यादा नहीं सोचना चाहिए. अगर आप उस पल में हैं और खेल का मज़ा ले रहे हैं, तो हर खिलाड़ी से बस यही चाहिए.”
(क्या वैभव खेल रहा है?) उन्होंने जवाब दिया कहा कि,
“अफ़सोस, नहीं. वह बहुत शानदार खिलाड़ी है. लेकिन ज़ाहिर है, हमारी टीम में बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल की सीरीज़ में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसलिए हम उन ज़्यादातर खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीज़न में ज़बरदस्त खेल दिखाया है. मुझे लगता है कि सही समय आने पर उसे भी मौका मिलेगा. लेकिन अभी के लिए, हम तीन असली सीमर्स, एक ऑल-राउंडर और दो स्पिनर्स के साथ खेल रहे हैं.”
