T20 का सबसे बड़ा उलटफेर! साउथ अफ्रीका को नामीबिया ने 18 रन से रौंदा, अकेले लड़ते रहे डेवाल्ड ब्रेविस

क्रिकेट की दुनिया में शुक्रवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. नामीबिया ने विंडहोक में खेले गए टी20आई ट्राई-सीरीज के उद्घाटन मैच में साउथ अफ्रीका को 18 रनों से हराकर सबको चौंका दिया. होस्ट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर प्रोटियाज को 145 रनों पर ही समेत दिया. यह नामीबिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20आई में दूसरी जीत है. इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी उन्होंने पड़ोसी देश को हराया था .

साउथ अफ्रीका के तरफ डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली पारी

मैच की शुरुआत साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के साथ की. नामीबिया के ओपनर जन फ्राइलिंक और लौरेन स्टीनकैंप ने धमाकेदार शुरुआत की. दोनों ने 84 रनों की साझेदारी की. फ्राइलिंक ने 38 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल थे, जबकि स्टीनकैंप ने 29 गेंदों पर 41 रन बनाए। हालांकि बाद में साउथ अफ्रीका के स्पिनरों प्रेनलेन सुब्रायन (3/32) और ब्योर्न फॉर्च्यून (2/17) ने पारी संभाली और नामीबिया को 163/9 पर रोक दिया.

डेवाल्ड ब्रेविस पारी गयी बेकार, साउथ अफ्रीका की हार

जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. पावरप्ले में दोनों ओपनर जॉर्डन हरमन और लुआन-द्रे प्रीटोरियस आउट हो गए. डेवाल्ड ब्रेविस ने अकेले मोर्चा संभाला और 50 गेंदों पर 75 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल थे. लेकिन बाकी बल्लेबाज फेल रहे. नामीबिया के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रंपेलमैन ने 3/24 के आंकड़े हासिल किए और ब्रेविस का अहम विकेट भी लिया. प्लेयर ऑफ द मैच जेजे स्मिट ने भी 3/31 रन देकर तीन विकेट झटके. आखिरी ओवर में स्मिट के शानदार प्रदर्शन ने जीत पक्की कर दी.

यह ट्राई-सीरीज नामीबिया, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच चल रही है. नामीबिया की इस जीत ने एसोसिएट नेशंस के क्रिकेट को नई ऊर्जा दी है. अब नजरें अगले मुकाबलों पर टिकी हैं.

ALSO READ:PAK vs ENG: लॉर्ड्स में पाकिस्तान ने कटाया नाक, महज 2 बल्लेबाज ने छुआ दहाई का आंकड़ा, 110 पर पूरी टीम हुई ऑलआउट

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...