सूर्यकुमार यादव की छुट्टी! TEAM INDIA को मिला नया टी20 कप्तान! 29 महीने से बाहर चल रहे खिलाड़ी की चमकी किस्मत

आईपीएल 2026 के बीच भारतीय टीम (TEAM INDIA) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. आईपीएल के बाद भारत का टी20 सीरीज फिर शुरू हो जायेगा लेकिन उससे पहले भारतीय टीम के टी20 कप्तान को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. जिसमे TEAM INDIA टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड, इंग्लैंड और ज़िम्बाब्वे का दौरा करेगा. इस दौरे के लिए BCCI तैयारी में जुट चुकी है. आईपीएल खत्म होते ही अब BCCI ने एक बड़ा फैसला कर लिया है. टी20 स्क्वाड के लिए नए कप्तान का नाम अब फाइनल हो चुका है.

सूर्यकुमार यादव की छुट्टी! TEAM INDIA को मिला नया टी20 कप्तान

TEAM INDIA को हाल ही चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छीन तय हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयरलैंड सीरीज में TEAM INDIA को नया टी20 कप्तान मिलना तय है. ऐसे में कप्तानी के लिए 3 नाम में लड़ाई चल रही है. श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, तिलक वर्मा का नाम है. लेकिन उसमें भी आगे श्रेयस अय्यर का नाम है. रिपोर्ट्स की माने तो अब श्रेयस का कप्तानी दौर आने वाला है. लेकिन इस लिस्ट में ईशान और तिलक को झटका लग सकता है.

श्रेयस का घरेलु और आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. वही ईशान किशन ने भी सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने टीम को जीत दिलाई थी. इसलिए ईशान का भी नाम सबसे आगे है.

अजित आगरकर और गंभीर में अभी सहमति नहीं

2028 टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अब नए TEAM INDIA टी20 कप्तान का नाम फाइनल करने वाले है. खबरों के मुताबिक, सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की पसंद श्रेयस अय्यर हैं जबकि गौतम गंभीर ने अबतक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. ऐसे में आखिरी में इन दोनों की सहमति बनने के बाद ही कप्तान ऐलान किया जायेगां. ऐसे में कप्तान सूर्या की छुट्टी तो तय है और भारत को नया कप्तान मिलना तय हो चुका है.

ALSO READ:ASIAN GAMES 2026: सूर्या की छुट्टी, वैभव की एंट्री, बदल गया टी20 कप्तान, एशियन गेम्स के लिए सामने आयी भारतीय टीम

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता...