टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के कुछ ही महीनों बाद आज भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक अब्दा फैसला लेते हुए कप्तानी में बदलाव किया है बीसीसीआई (BCCI) ने सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया है. यहां तक की सुर्याकुमार यादव को टीम में रखा भी नहीं गया है. उन्हें स्क्वाड से भी बाहर कर दिया गया है. वही कप्तानी और टीम से हटाये जाने के बाद सूर्या ने सार्वजनिक तौर पर आज इस ओर बात भी की है. उन्होंने जो कुछ कहा इससे वह फैंस का दिल जीत लिया है.
कप्तान और टीम से बाहर करने पर सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान
बीसीसीआई द्वारा कप्तानी और टीम से हटाये जाने के बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ट्रायम्प नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट और सोबो मुंबई फाल्कन्स के बीच मैच खेला गया. ट्रायम्प नाइट्स के कप्तान सूर्यकुमार यादव है वही श्रेयस मुंबई फोल्कंस के तरफ से खेल रहे है. सूर्या जब टॉस के लिए आये तब उन्होंने श्रेयस से गले भी लगाया. उनसे अचानक से हटाये जाने के बाद यह सवाल किया गया. सूर्यकुमार यादव ने बेहद आशावादी तरीके से जवाब दिया. साथ में उन्होंने खेल भावना दिखाते हुए भी जवाब दिया.
श्रेयस के कप्तान बनने पर खुलकर बोले सूर्या
सूर्यकुमार यादव ने जवाब देते हुए कहा कि,
“जैसा कि आपने कहा, पिछले कुछ समय में बहुत सी चीजें एक साथ घटी हैं. लेकिन मैं श्रेयस अय्यर के लिए बेहद खुश हूं कि उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करने का मौका मिल रहा है. हमने मुंबई के लिए एक साथ बहुत सारा घरेलू क्रिकेट खेला है.”
“मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण और गर्व की बात यह है कि मुंबई के लगातार तीन कप्तानों (रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और अब श्रेयस अय्यर) ने भारतीय टी20 टीम का नेतृत्व किया है. मुझे लगता है कि यह मुंबई क्रिकेट के लिए एक बेहद ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है, और हम सभी को मिलकर इसका जश्न मनाना चाहिए.”
बता दें, सूर्या के इस जवाब की जमकर तारीफ हो रही है. उन्होने खेल भावना दिखाया.
Suryakumar Yadav on Shreyas Iyer. ❤️ pic.twitter.com/tRwhFc1fpd
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 6, 2026
