युवराज सिंह कप्तान, हरभजन-रैना की टीम इंडिया में एंट्री, आईपीएल के बाद सबसे बड़े टूर्नामेंट का ऐलान, 7 देश की टीम शामिल
युवराज सिंह कप्तान, हरभजन-रैना की टीम इंडिया में एंट्री, आईपीएल के बाद सबसे बड़े टूर्नामेंट का ऐलान, 7 देश की टीम शामिल

आईपीएल अभी आखिरी पड़ाव पर पहुँच चुका है और जल्द ही खत्म भी होने वाला है. इस बीच एक सबसे बड़े टूर्नामेंट का ऐलान भी हो चुका है. आईपीएल के बाद सबसे ज्यादा जाने वाले इस लीग का तीसरा सीजन का ऐलान हुआ है. जी हाँ, यह है वर्ल्ड चैंपियंस लीग (WCL) जिसका तीसरा सीजन का ऐलान हो चुका है. इस लीग में कई देश की टीम हिस्सा ले रही है. जिसमे भारत और पाकिस्तान की टीमें भी है.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) का तीसरा सीजन अक्टूबर 2026 में खेला जाएगा, जिसमें 7 देशों की चैंपियंस टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के तरफ से इंडिया चैंपियंस (India Champions) टीम हिस्सा लेगी. पाकिस्तान चैंपियंस भी कई पुराने स्टार्स खेलते नजर आयेंगे. 

युवराज सिंह कप्तान, हरभजन-रैना की टीम इंडिया में एंट्री

इंडिया चैंपियंस की टीम इस सीजन में भी हिस्सा लेने वाली है. इस टीम में एक बार फिर युवराज सिंह कप्तानी करते नजार आ सकते है. हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसी दिग्गज हस्तियां वापसी कर रही हैं, जो अपने जमाने के मशहूर क्रिकेटर है. क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है. पिछले सीजन्स में भी युवराज की कप्तानी में India Champions ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, खासकर पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मुकाबलों में. ऐसे में एक बार फिर सब की निगाहें इस मैच पर होगी.
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस का पहला सीजन साल 2024 में खेला गया था. पहला सीजन इंडिया चैंपियंस ने जीता था, जिसने फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस की टीम को 5 विकेट से हराया था. दूसरे सीजन में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने बाजी मारी थी. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से पटखनी दी थी.

7 देश की टीम लेंगी हिस्सा, ये स्टार खिलाड़ी भी शामिल

भारत समेत 7 देश की टीम हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट में संन्यास ले चुके कई खिलाड़ी खेलते नजर आते है. ऐसे में एबी डिविलियर्स, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, ब्रेट ली, हाशिम आमला, शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक सहित कई दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं. यहां तक कि क्रिस गेल, इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन और कीरोन पोलार्ड भी WCL में खेल चुके हैं.

ये देश बनेंगे हिस्सा-

इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस, वेस्टइंडीज चैंपियंस, बांग्लादेश चैंपियंस

ALSO READ:रोहित-विराट को मौका, बुमराह बाहर, इस घातक गेंदबाज का डेब्यू, वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हुआ ऐलान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता...