RCB vs MI: अकेले दम तक लड़ता रहा 2.6 करोड़ का खिलाड़ी, रोहित ने नहीं इस खिलाड़ी की वजह से हारी मुंबई

RCB vs MI: आईपीएल 2026 में रविवार को डबल हेडर मुकाबला में दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दोनों टीम की जबरदस्त राइवलरी देखने को मिलती है. RCB vs MI के इस मैच में भी यही उम्मीद थी क्योकि वानखेड़े के मैदान में मुंबई पूरी तैयारी के साथ उतरी थी. मुंबई इंडियंस ने टॉस भी जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन का बड़ा लक्ष्य सामने रख दिया. लेकिन इस मुंबई (RCB vs MI) की बल्लेबाजी के साथ किस्मत भी खराब रही. इस मैच में RCB ने मुंबई को उन्ही के मैदान में 18 रन से हरा दिया.

RCB vs MI मैच में जमकर गरजा इन 2 बल्लेबाज का बल्ला

RCB vs MI मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तरफ से एक बार फिर जबरदस्त प्रहार देखने को मिला. ओपनर बल्लेबाज विराट कोहली और फिल साल्ट दोनों बल्लेबाज करने आये और मैदान में जमकर बल्लेबाजी की. कोहली ने भी अच्छे-अच्छे शॉट खेले लेकिन साल्ट ने तो मुंबई के गेंदबाजो की खबर ली. उन्होंने 36 गेंद खेली और 78 रन बनाया. उन्होंने 6 छक्का और 6 चौका भी लगाया. साल्ट विकेट गिर और रजत पाटीदार आये.

उन्होंने आते छक्के की बरसात कर दी. वही कोहली ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 38 में 50 रन की पारी खेली जिसमे 5 चौका और 1 छक्का मारा. रजत ने जबरदस्त पारी खेली 20 गेंद में 53 रन पारी खेली उन्होंने 5 छक्का और 4 चौका मारा. टीम डेविड ने अच्छी फिनिश करते 16 गेंद में 34 रन की खेली.

मुंबई को लगा झटका, इस वजह से हारी मैच

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के तरफ से रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन उतरे. रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर शुरुआत दिलाई लेकिन रोहित शर्मा को रिटायर्ड हार्ट हुए, हालाँकि उन्होंने बेहतरीन पारी खेली. 19 रन मारा था फिर मैच से बाहर चले गये. अब रोहित के बिना यह लक्ष्य और मुश्किल था लेकिन सूर्यकुमार यादव से बेहतरीन पारी की उम्मीद थी. उन्होंने कुछ शॉट खेला और 22 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए. यहां से धीरे धीरे मैच फिसलने लगा.

हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन पारी खेली. लेकिन हार्दिक पंड्या को जैकब डफी ने शेफर्ड के हाथों कैच कराया. पंड्या 40 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन मुंबई के लिए बेहतरीन फिनिश किया शर्फें रदरफोर्ड ने अकेले जान लगा दी उन्होंने 9  छक्के मारे. 31 गेंद में 71 रन की पारी खेली. और इस लक्ष्य करीब पहुँच कर मुंबई 18 रन से हारी.

ALSO READ:RCB vs RR, TOSS: टॉस हारने के बाद RCB ने मैच विनर खिलाड़ी को किया बाहर, रियान पराग ने भी बदल दी टीम, देखें प्लेइंग XI