आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. मंगलवार को चयनकर्ता ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें, आईपीएल खत्म होते ही भारत और अफगानिस्तान के बीच यह सीरीज खेली जानी है. ऐसे में आईपीएल प्रदर्शन किये हुए खिलाड़ियों पर ही सबकी निगाहें टिकी थी. भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जिन्होंने आईपीएल में घरेलु प्रदर्शन का इनाम मिला है. अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.
बुमराह बाहर, इस घातक गेंदबाज को मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को चुना गया है. इस टीम में सबसे बड़ी खबर है कि आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन ना करने वाले जसप्रीत बुमराह को बाहर रखा गया है. उन्हें इस सीरीज में आराम दिया गया है. वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जो काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल खेलने में व्यस्त थे. इसलिए आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को भारतीय टीम में पहली बार चुन गया है. प्रिंस यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की और उनको इनाम भी मिला है.
रोहित-विराट को मौका, पंत का कटा पत्ता
वही वनडे सीरीज में फैंस का इन्तजार ख़त्म होने वाला है और रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी इस सीरीज में नजर आने वाले है जो टी20 और टेस्ट के बाद अब केवल वनडे खलेते नजर आते है.
वहीं, ऋषभ पंत को बाहर किया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया ह. रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी वनडे टीम के लिए टीम में शामिल किया गया है.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पांड्या
