तिलक

क्रिकेट के फैंस इन दिनों आईपीएल में मशगुल हैं इस बीच BCCI ने बड़ा ऐलान कर दिया है. BCCI ने जून में शुरू होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. दरअसल, आईपीएल के बाद जून में श्रीलंका में शुरू होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. जिसमे इंडिया को नया कप्तान भी मिला है. BCCI ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे युवा खिलाड़ी और आईपीएल का स्टार बन चुके वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में मौका मिला है. आइये जानते है इंडिया ए के लिए टीम में किन खिलाड़ी को मौका मिला है.

तिलक वर्मा बने इंडिया के कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका

त्रिकोणीय सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया ए की टीम का ऐलान कर दिया है. इंडिया ए के लिए कप्तान के रूप में तिलक वर्मा को चुना गया है. वही आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे कुछ खिलाड़ियों को मौका मिला है. जिसमे वैभव के अलावा  प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और अंशुल कंबोज को भी टीम में जगह मिली है.

वही आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को उप-कप्तान चुना गया है. वही आईपीएल में युवा खिलाड़ी आयुष बडोनी और हर्ष दुबे को भी मौका मिला है.

त्रिकोणीय सीरीज के लिए चुनी गयी इंडिया ए स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान.

त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल

इस सीरीज में इंडिया ए, श्रीलंका ए, अफ़ग़ानिस्तान ए की टीमें भाग लेंगी. इस सीरीज का पहला मैच 9 जून को खेला जाना है. जो इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जाएगी. फाइनल 21 जून को खेला जाएगा. सीमित ओवरों की ट्राई सीरीज के बाद इंडिया ए श्रीलंका ए के खिलाफ दो बहुदिवसीय (चार दिवसीय) मैच भी खेलेगी. लाल गेंद के मैच के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.

ALSO READ:KKR vs GT: हार, हार, हार, रहाणे की इस गलती से लगातार मिली हार, गुजरात ने 5 विकेट से रौंदा, रहाणे पर सवाल