IND vs IRE, TOSS: वैभव को मिला धोखा! इन 2 खिलाड़ी का डेब्यू, श्रेयस ने बताया क्यों नहीं दिया वैभव को मौका!
IND vs IRE, TOSS: वैभव को मिला धोखा! इन 2 खिलाड़ी का डेब्यू, श्रेयस ने बताया क्यों नहीं दिया वैभव को मौका!

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) सीरीज होने से पहले एक सामान्य मैच था लेकिन पहले मैच में जिस तरह से आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय टीम को हराया उसके बाद यह सीरीज बेहद दिलचस्प बन चुकी है. नजर सबकी दूसरे मुकाबले (IND vs IRE) पर है जहाँ आर-पार की लड़ाई है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस के लिए और टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर का शुरुआत बेहतरीन नहीं रहा है. इसलिए यह मैच (IND vs IRE) हार हाल में जीत कर सीरीज टाई करने की कोशिश करेंगे.

कप्तान श्रेयस ने बताया क्यों प्लेइंग इलेवन में किया बदलाव

IND vs IRE मैच में टॉस के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बद्लाव की उम्मीद कर रहा था और हुआ भी. लेकिन वह नहीं हुआ जिसका फैंस को इंतजार था. और वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं हो सका. कप्तान ने इस मैच में 2 खिलाड़ी का डेब्यू कराया है पहला प्रिंस यादव और दुसरा सूर्यांश शेडगे का डेब्यू हो चुका है.

श्रेयस ने कहा कि,

“मौसम को देखते हुए हम पहले बॉलिंग करेंगे. कभी भी बारिश हो सकती है, इसलिए हम इसका पूरा फ़ायदा उठाना चाहते हैं. [शुक्रवार को चेज़ करते हुए मिली हार के बाद टीम से क्या अलग करने की उम्मीद है, इस पर] मुझे लगता है कि सबसे ज़रूरी बात है कि हालात के हिसाब से जितनी जल्दी हो सके, ढल जाएं. उन्होंने बॉलिंग में बदलाव करने और बैक फ़ुट व फ़्रंट फ़ुट पर खेलकर सीधे सामने की तरफ़ शॉट लगाने में काफ़ी समझदारी दिखाई. इसलिए ज़रूरी है कि हम किसी तय पैटर्न पर चलने के बजाय समझदारी से क्रिकेट खेलें और साथ ही अपने इंस्टिंक्ट्स (सहज समझ) पर भी भरोसा रखें.”

[IPL से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी और अलग-अलग हालात में ढलने की चुनौती पर] “हाँ, यह थोड़ा अलग था, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए यह बहुत लंबे समय बाद मेरा पहला मैच था। और, आप जानते हैं, हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने काफ़ी मैच खेले हैं।.तो यह हमारे लिए बस एक बुरा दिन था और उम्मीद है कि आज का दिन अच्छा रहेगा.”

बताया क्यों नहीं दिया वैभव को मौका

[प्लेइंग XI में बदलाव पर] हाँ, हमने दो बदलाव किए हैं. सूर्यांश और प्रिंस टीम में आए हैं. दोनों ही डेब्यू कर रहे हैं. तो ये दो बदलाव हमने किए हैं. [डेब्यू करने वाले सूर्यांश शेडगे पर] वह एक पावरफ़ुल और आक्रामक बैटर हैं. हाँ, वह एक शानदार युवा खिलाड़ी हैं जो घरेलू क्रिकेट और IPL में भी रन बना रहे हैं. उन्हें यूथ क्रिकेट का काफ़ी अनुभव है. उन्होंने ‘A’ टूर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उन्हें उसका फ़ायदा मिल रहा है.

[डेब्यू करने वाले प्रिंस से फ़ैन्स क्या उम्मीद कर सकते हैं, इस पर] निश्चित रूप से यह उनका पहला मैच है, इसलिए मैं उन पर ज़्यादा दबाव नहीं डालना चाहता. ज़रूरी यह है कि वह मैदान पर आएं और अनुभव हासिल करें.उन्होंने पिछला मैच देखा होगा कि हमने कैसे खेला था, इसलिए निश्चित रूप से वह हालात के हिसाब से ढलने में सक्षम हैं.

IND vs IRE मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

आयरलैंड की प्लेइंग XI

टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड

ALSO READ:हार के बाद वैभव की एंट्री! एक साथ 3 खिलाड़ी की छुट्टी, दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI!

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...