भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार को शाम 6 बजे से खेला जाना है. आयरलैंड के खिलाफ पहले T20 मैच में मिली हार ने अब मैनेजमेंट को सोचने पर मजबूर कर दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम पहले मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है और आयरलैंड की टीम से पहली बार हार ने दूसरे टी20 मुकाबले के लिए बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है.
हार के बाद वैभव की एंट्री! एक साथ 3 खिलाड़ी की छुट्टी
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अब प्लेइंग XI में जगह मिलने की मजबूत संभावना है. पहले मैच में उन्हें डेब्यू का मौका नहीं दिया गया था लेकिन हार से टीम मैनेजमेंट अब हार में चाहेगी वैभव ओपनिंग करे. पहले T20 में मिली शिकस्त के बाद कम से कम तीन खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी होने वाली है. खराब फॉर्म, रोटेशन और नए चेहरों को मौका देने की रणनीति के तहत मध्यक्रम और गेंदबाजी विभाग में फेरबदल संभावित है.
ऐसे में वैभव सूर्यवंशी संजू सैमसन की जगह खेलते नजर आ सकते हैं. वही संजू की जगह ईशान नंबर 3 पर बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर सकते हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी हो सकती है. साथ में ऑलराउंडर वाशिंगटन का भी पत्ता काटने की संभावना है.
इन खिलाड़ियों को मौका
भारत और आयरलैंड के दूसरे टी20 में वैभव के अलावा ऑलराउंडर सुर्यंश शेडगे को मौका मिल सकता है. वही गेंदबाजी में प्रसिद्ध जगह स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को भी मौका मिल सकता है.
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 की प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर-बल्लेबाज), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल (ऑलराउंडर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई
ALSO READ:IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी सेमीफाइनल में पहुँच सकता है भारत, बस करना होगा एक काम
