आयरलैंड दौरे पर भारत को पहली बार इतिहास में हार मिली और सीरीज में 2-0 से गंवाना पड़ा. जिसके बाद टीम की प्लेइंग इलेवन पर खूब सवाल उठे थे. साथ में श्रेयस की कप्तानी को लेकर भी सवाल हुए. लेकिन अब इंग्लैंड से 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है. ऐसे में सबको श्रेयस अय्यर से उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर जवाब देंगे. मैच से पहले भारतीय कप्तान ने प्रेस कांफ्रेंस किया जिसमे कई सवालों का जवाब भी दिया.
वैभव सूर्यवंशी क्या इंग्लैंड के खिलाफ करेंगे डेब्यू
भारत की टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर जब वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सवालों का सामना कर रहे हैं, तो माहौल काफी गर्म हो गया है. 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव, जिन्होंने आईपीएल 2026 में आग उगलते हुए ऑरेंज कैप जीती थी. इंडिया ए के तरफ से विस्फोटक पारी खेला. इसके बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है, लेकिन आयरलैंड सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला. अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले जब श्रेयस से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब काफी सीधा और सख्त रहा.
वैभव का नाम सुनते श्रेयस ने दिया जवाब
अय्यर से जब यह सवाल हुआ ऐसा लड़का जो ढेरो रन बना कर बेंच पर बैठा है बतौर कप्तान आप क्या कहेंगे इस पर अय्यर ने अपनी बात कहा जवाब दिया कि हर खिलाड़ी रन बनता कोई एक ही नहीं उन्होंने जवाब दिया कहा कि,
“देखिए हर एक खिलाड़ी जो टीम में हैं, सभी ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है. टीम में खेलने वाले हर खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है; ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया हो. सभी ने मिलकर भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया है .सभी को टी-20 में किस तरह से खेलना है, सबकुछ पता है. हम टीम में एक ऐसा माहौल बना रहे हैं जिससे खिलाड़ी को अपनी जगह को लेकर किसी तरह का शक न हो, सभी को सिक्योरिटी देना है जिससे यह उन्हें न लगे कि उनकी जगह टीम में नहीं है.”
Shreyas Iyer’s response when he was asked why Vaibhav Suryavanshi is still on the bench despite scoring so many runs:
“Everyone currently playing in the team has performed well. It’s not just Vaibhav Suryavanshi who has delivered performances. We want to provide every player… pic.twitter.com/KwqsmOFRnM
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 30, 2026
