भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी. कप्तान श्रेयस ने एक बार बड़ा फैसला लेते हुए टीम वैभव को मौका नहीं दिया. हालाँकि IND vs ENG के मैच में ओपनिंग इस बार अच्छी शुरुआत नहीं मिली. अभिषेक की तूफानी पारी ने भारतीय टीम की शुरुआत तूफानी रही. हालाँकि शुरुआत झटके जरुर लगे. लेकिन कप्तान-अभिषेक ने पारी संभाली. भारत ने 20 ओवर में 190 रन का लक्ष्य दिया.
IND vs ENG मैच में अभिषेक ने अंग्रेजो से लिया हिसाब
IND vs ENG के पहले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू पारी की शुरुआत करने उतरे. दोनों ने धमाकेदार पारी खेली, लेकिन टीम को शुरुआती झटके भी लगे. मैच की शुरुआत में संजू सैमसन मात्र 1.4 ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके तुरंत बाद ईशान किशन भी 1.6 ओवर में महज शून्य रन पर रन आउट पवेलियन लौट गए. दोनों टॉप आर्डर सस्ते में निपट गए. और भारत बहुत ही खराब शुरुआत हो गया 6रन पर 2 विकेट हुआ.
इस बीच अभिषेक शर्मा ने बल्ले से कोहराम मचा दिया था. और महज 20 गेंद में अर्धशतक ठोका और भारत को मुसीबत से निकाला. हालाँकि वह इसके बाद आउट हो गये. अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड (IND vs ENG) के गेंदबाजों पर कहर बरपाया. उन्होंने स्ट्राइक रेट 245 से मात्र 24 गेंदों में 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे.
श्रेयस ने खेली कप्तानी पारी, शिवम् दुबे दौड़ा-दौड़ा मारा
भारतीय टीम (IND vs ENG) के लिए श्रेयस अय्यर ने अपनी शानदार शुरुआत की उन्होंने 38 गेंद में अर्धशतक जड़ा. हालाँकि तिलक का बल्ला अभी भी खामोस रहा है 13 गेंद में 13 रन बनाकर आउट. शिवम दुबे ने कुछ बड़े शॉट जरुर खेल कर रन गति बढ़ने की कोशिश की. शिवम् ने बेहतरीन पारी खेली महज 21 गेंद में 42 रन ठोका. वही हर्षित राणा ने प्रमोट हो कर नंबर 7 पर उतरे. लेकिन कुछ नहीं कर सके.
ALSO READ:IND vs ENG, TOSS: वैभव फिर बाहर, श्रेयस ने बताया क्यों नहीं दिया मौका, देखें प्लेइंग XI
