भारत बनाम इंग्लंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा टी20 मैच ट्रेंट ब्रिज नाटिंघम के मैदान में खेला जा रहा है. भारतीय टीम और साथ में नए कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी हर हाल में IND vs ENG मैच में जीत का दबाव है. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारतीय टीम को अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है. ऐसे में कप्तान की निगाहें इस मैच में जीत पर है.
दोनों कप्तान टॉस के लिए उतरे और कप्तान श्रेयस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वही कप्तान ने जीत के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया है. IND vs ENG के तीसरे मैच में रवि बिश्नोई को बाहर कर प्रिंस यादव को लाया गया है .
कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के वक्त कहा
IND vs ENG सीरीज में लगातार टॉस जीत कर मैच नहीं जीतने पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस पर बयान दिया. पिछले मैच में हार और इस मैच पर क्या नजर है. श्रेयस ने कहा,
“हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. वह बस एक छोटी सी रुकावट थी जिसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते, लेकिन खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है. हर खिलाड़ी अपनी ज़िंदगी में ऐसे दौर से गुज़रता है. यह उसके और टीम के लिए भी सीखने का एक अच्छा मौका है. देखने में तो यह विकेट बहुत बढ़िया लग रहा है. रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव आए हैं.”
IND vs ENG मैच में दोनों टीम की प्लेइंग XI
भारतीय टीम की प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्त
इंग्लैंड की प्लेइंग XI
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग
ALSO READ:वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया से भिड़े एबी डिविलियर्स, भारतीय कोच पर भी बरसे, जमकर लगाई लताड़
