एशिया कप फाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला! सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगा भारत! जानिए सबकुछ

दुबई में चल रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खत्म हो चुका है और सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. भारत ने अपने सारे मैच जीत चुकी है. अब सेमीफाइनल के लिए कौन सी चार टीमें पहुंची है. भारत ग्रुप ए की टॉप टीम बनी हुई है. ऐसे में भारतीय टीम का एशिया कप सेमीफाइनल किस टीम से होगा और पाकिस्तान से कब भिड़ेगी आइये जानते हैं.

ये 4 टीम पहुंची सेमीफाइनल, इनसे होगा भारत का मुकाबला

महिला एशिया कप में चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंच चुकी हैं—भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान. ग्रुप ए में भारत ने तीनों मुकाबले जीतकर टॉप पर कब्जा जमाया. टीम इंडिया ने थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान को हराया. खासकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने उन्हें महज 55 रनों पर समेट दिया और आसानी से जीत हासिल की. पाकिस्तान ने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए एशिया कप सेमीफाइनल में जगह बनाई. ग्रुप बी में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने टॉप किया जबकि बांग्लादेश ने मेजबान यूएई को 34 रनों से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया.

एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान

सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश से भिड़ेगा. यह मैच 10 सितम्बर को खेला जायेगा. बांग्लादेश चुनौती जरूर देगा लेकिन भारत को फेवरेट माना जा रहा है. दूसरी तरफ पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला भी रोमांचक साबित हो सकता है पाकिस्तान की गेंदबाजी खासतौर पर नशरा संधू की हालिया शानदार परफॉर्मेंस के बाद खतरनाक लग रही है. अगर भारत बांग्लादेश को हराता है और पाकिस्तान श्रीलंका को मात देता है तो फाइनल में फिर से इंडिया-पाक क्लैश हो जाएगा.

अगर दोनों सेमीफाइनल में पसंदीदा टीमें जीतती हैं तो 13 सितंबर को होने वाले फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

ALSO READ:W W…36 की उम्र में शमी ने काटा ग़दर, अकेले लड़ते रहें कप्तान तिलक, वैभव की टीम फाइनल में दबदबा

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...