चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर पूरी तरह से अपना कब्जा जमा लिया है. तीसरे दिन के स्टंप्स तक ईस्ट जोन की पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के कारण वैभव सूर्यवंशी की टीम जीत की मजबूत स्थिति में है. साउथ जोन 708 रनों के जवाब में पहली पारी में 242 रन पर 6 विकेट खोकर 466 रन पीछे चल रहा है. हालाँकि कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा जरुर संभाला है. लेकिन मैच में अभी भी बहुत पीछे हैं.
ईशान ने खेली जबरदस्त पारी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाले ईस्ट जोन ने पहली पारी में 163 ओवर में 708 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया. कप्तान ईशान किशन ने शानदार 270 रन की पारी खेली, जिसमें 30 चौके और 7 छक्के शामिल थे. कुमार कुशाग्रह ने 101 रन बनाए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन (72), शिखर मोहन (85) और वैभव सूर्यवंशी (44) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवा वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआती ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी.
W W…36 की उम्र में शमी कटा ग़दर
जवाब में साउथ जोन की बल्लेबाजी पूरी तरह से चरमरा गई. मोहम्मद शमी ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने महज 11 ओवर में 4 मेडन के साथ सिर्फ 17 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए. शमी ने शैक रशीद को एलबीडब्ल्यू आउट किया और स्मरन रविचंद्रन को कैच आउट कर टीम को बड़ी राहत दी. मुकेश कुमार ने भी 2 विकेट लिए. वैभव सूर्यवंशी ने जब कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली तो उन्होंने शमी को सही समय पर गेंदबाजी के लिए उतारा, जिससे टीम को सफलता मिली.
