अकेले लड़ते रहे तिलक, 99 पर हुए आउट, ईशान ने अकेले 350 रन ठोका जीत कर दी फाइनल में जीत कर दी पक्की

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने पूरी तरह से मजबूत हो गयी है. ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने पहली पारी में शानदार 708 रन बनाकर तिलक की कप्तानी वाली साउथ जोन को बेहद मुश्किल स्थिति में डाल दिया है. ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जिसमे बाद ईशान की जबरदस्त पारी ने मैच को एकतरफा कर दिया. हालाँकि तिलक अकेले लड़े लेकिन फिर भी टीम को बचा नहीं सकें.

708 के लक्ष्य में अकेले लड़ते रहे तिलक वर्मा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ जोन की पारी निराशाजनक रही. उन्होंने 107.3 ओवर में सिर्फ 336 रन ही बना पाए. जिसमे देवदत्त पडिक्कल (62) और कप्तान तिलक वर्मा 99 बनाकर आउट हो गए. इन दो खिलाड़ी ने कुछ दमखम दिखाया, लेकिन मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और एमडी कौनैन कुरैशी के अच्छे गेंदबाजी प्रदर्शन के आगे टीम टिक नहीं पाई. तिलक वर्मा शतक से एक रन दूर आउट हो गए.

चौथे दिन फिर ईशान ने बरपाया कहर

दूसरी पारी में ईस्ट जोन ने फिर से बल्लेबाजी शुरू की. शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद टीम मजबूत स्थिति में है और साउथ जोन पर 500 से अधिक रनों की भारी बढ़त बना चुकी है. चौथे दिन के अंत तक ईस्ट जोन की बढ़त लगभग 580 रन के आसपास पहुंच गई थी. इसमें ईशान ने सबसे ज्यादा 80 रन की पारी खेली है. पहली पारी में 270 और दूसरी में 80 रन कुल 350 रन का योगदान अकेले ईशान ने इस मैच में दिया. शिखर मोहन 52 रन की पारी खेले हैं. इस विशाल स्कोर और बढ़त के कारण ईस्ट जोन खिताब के बहुत करीब पहुंच गया है. अगर मैच ड्रॉ भी होता है तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन चैंपियन बन सकता है.

वैभव की जीत हो सकती है पक्की

साउथ जोन के लिए अब वापसी लगभग असंभव नजर आ रही है।ईशान किशन की ऐतिहासिक पारी और टीम के सामूहिक प्रदर्शन ने इस फाइनल को एकतरफा बना दिया है। दुलीप ट्रॉफी का खिताब 13 साल बाद ईस्ट जोन के पास लौटने वाला लगता है.

बता दें इससे पहले ओपनिंग में अभिमन्यु ईश्वरन (72) और वैभव सूर्यवंशी (44) ने अच्छी शुरुआत की. शिखर मोहन ने 85 रन की पारी खेली. असली तूफान ईशान किशन ने खड़ा किया. उन्होंने 334 गेंदों पर 270 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 30 चौके और 7 छक्के शामिल थे. कुमार कुशाग्रा ने भी शतक (101) जड़कर ईशान के साथ 230 रनों की विशाल साझेदारी निभाई. अनुकूल रॉय (45) और मोहम्मद शमी (28) के योगदान से टीम 708 रन तक पहुंच गई.

ALSO READ:IND vs JAP ऐतिहासिक मैच के लिए टीम का हुआ ऐलान, जानिए कौन बना कप्तान, कब खेला जायेगा मुकाबला!

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...