आज भारतीय क्रिकेट को बा झटका लगा है. भारत के लिए कई अहम् सीरीज खेल चुके और कप्तानी कर चुके है पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट जगत को चौंकाते हुए सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. 37 वर्षीय रहाणे ने अपने करियर के अंत का फैसला किया है. रहाणे ने कई बेहतरीन पारी खेली है. उन्होंने भारत को कई ऐसे सीरीज अपने दम पार जीत दिलाई है. आइये जानते है संन्यास लेते हुए रहाणे ने क्या कहा.
रहाणे ने सबको चौकाया, लिया संन्यास
अजिंक्य रहाणे का सफर 2011 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से शुरू हुआ. उन्होंने 2013 से 2024 तक भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 4,933 रन बनाए. उनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती. रहाणे उस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, जहां उन्होंने मेलबर्न में शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति दी. ODI में 790 रन और T20I में सीमित प्रदर्शन के बावजूद वे मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए.
रहाणे ने भावुक करने वाले दिया बयान
अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बात करते हुए कहा कि,
“जिंदगी की सच्चाई यह है कि हर चीज की एक शुरुआत होती है और हर चीज का एक अंत होता है. जब वह समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना होता है और आगे बढ़ना होता है. मैंने हमेशा अपनी बैटिंग में टाइमिंग पर भरोसा किया है और मैंने हमेशा इसकी अहमियत को समझा है. आज, मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट तथा सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने का सही समय है.”
रहाणे ने कहा मैंने इस देश को अपने से आगे रखा
रहाणे अपने बयान में आगे कहते है कि,
“हर एक दिन, हर पारी, हर मौके पर जब मुझे बैटिंग करने का मौका मिला, तो सपना हमेशा इंडिया कैप पहनने का था. मैंने हमेशा अपने देश और अपनी टीम को खुद से आगे रखा. मैंने यह खेल पूरी ईमानदारी से खेला. जब से मैंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया है, इंडियन क्रिकेट बहुत आगे बढ़ा है और मुझे पिछले 20 सालों में इसका हिस्सा होने पर बहुत गर्व है. एक इंडियन क्रिकेटर के तौर पर मेरा चैप्टर खत्म हो गया है, लेकिन खेल के साथ मेरा सफर खत्म नहीं हुआ है.
मुंबई में एक युवा खिलाड़ी के तौर पर शुरुआत करने से लेकर भारत के लिए खेलने तक, यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। BCCI, MCA, मेरे टीममेट्स, कोच, परिवार, दोस्तों और खासकर उन सभी फैंस को धन्यवाद जिन्होंने हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ दिया”
View this post on Instagram
ALSO READ:वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान, शमी की वापसी, विराट को मौका, 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान
